<
Categories: CareerEducation

KVS–NVS का एडमिट कार्ड जारी, आसानी से यहां करें डाउनलोड, जानें परीक्षा तारीख, शिफ्ट

KVS NVS Admit Card 2026 Released: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षाओं का एडमिटा कार्ड जारी कर दिया है. इन परीक्षाओं के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

KVS NVS Admit Card 2026 Released: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. 

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इन लिंकों https://kvsangathan.nic.in/  और https://www.navodaya.gov.in/nvs के जरिए भी KVS और NVS का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं.

15,762 पदों पर होगी भर्ती

इस बड़े भर्ती अभियान के तहत KVS में कुल 15,762 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इनमें टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं. प्रमुख पदों में प्राइमरी टीचर (PRT), ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (TGT), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), लाइब्रेरियन, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) सहित कई प्रशासनिक और तकनीकी पद शामिल हैं.

दो दिनों में, कई शिफ्टों में होगी परीक्षा

भर्ती परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो दिनों में अलग-अलग शिफ्टों में होगी, ताकि सभी पदों के लिए सुचारु रूप से लिखित परीक्षा कराई जा सके. प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे की होगी.
सुबह की शिफ्ट: 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
दोपहर की शिफ्ट: 2:30 बजे से 4:30 बजे तक

10 जनवरी का परीक्षा कार्यक्रम

10 जनवरी को सुबह की शिफ्ट में प्राइमरी टीचर, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट पदों के लिए परीक्षा होगी. वहीं, दोपहर की शिफ्ट में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो हेडक्वार्टर और रीजनल ऑफिस कैडर के अंतर्गत आएगी.

11 जनवरी का परीक्षा कार्यक्रम

11 जनवरी को सुबह की शिफ्ट में असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों के लिए परीक्षा होगी. दोपहर की शिफ्ट में TGT सहित अन्य टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी. इसमें लाइब्रेरियन, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड I व II जैसे पद शामिल हैं.

KVS NVS Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड जैसी जानकारी दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि, शिफ्ट और पद से जुड़ी पूरी जानकारी दी होगी, जिसे ध्यान से जांचना जरूरी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST