<

WPL 2026 ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा ग्लैमर का तड़का, Yo Yo हनी सिंह के साथ ये हॉट एक्ट्रेस करेगी परफॉर्म

WPL 2026 सीज़न की शुरुआत 9 जनवरी, 2026 को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी. इस इवेंट में यो यो हनी सिंह और जैकलिन फर्नांडिस हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस देंगे.

मुंबई. महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंच महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) 2026 की शुरुआत एक भव्य और मनोरंजक ओपनिंग सेरेमनी के साथ होने जा रही है. चौथे सीजन का आगाज म्यूजिक, डांस और क्रिकेट के शानदार संगम के साथ किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े सितारे मंच पर नजर आएंगे. 9 जनवरी को को WPL 2026 का पहला मुकाबला भी खेला जाएगा, जिससे दर्शकों को डबल एंटरटेनमेंट मिलेगा.

इस साल की ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए आयोजकों ने बड़े सितारों को आमंत्रित किया है.  यो यो हनी सिंह अपने सुपरहिट गानों और दमदार परफॉर्मेंस से स्टेडियम में जोश भरेंगे जबकि जैकलीन फर्नांडिस हाई एनर्जी डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. इन दोनों कलाकारों की मौजूदगी से ओपनिंग सेरेमनी पूरी तरह ग्लैमरस और यादगार होने की उम्मीद है. डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम, नवी मुंबई में ये सितारे परफॉर्म करेंगे.

ओपनिंग सेरेमनी की टाइमिंग

ओपनिंग सेरेमनी की टाइमिंग शाम 6:45 बजे (IST) होगी. इसी दौरान लाइव परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेंगे. करीब 45 मिनट के शानदार परफॉर्मेंस के बाद वूमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत होगी. यानी शाम 7:30 बजे (IST) WPL 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा.

कुल 5 टीमें लेंगी हिस्सा

जो फैंस स्टेडियम नहीं पहुंच पाएंगे, वे घर बैठे भी ओपनिंग सेरेमनी और मैच का आनंद ले सकेंगे. लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी तो वहीं, लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. WPL 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे. ओपनिंग सेरेमनी के ज़रिए महिला क्रिकेट को और अधिक लोकप्रिय बनाने और फैंस से जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST