<
Categories: Career

NCERT Vacancy: एनसीईआरटी में नौकरी पाने का शानदार मौका, आवेदन करने की कल है आखिरी डेट, 1.44 लाख है सैलरी

Sarkari Naukri NCERT Recruitment 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में नौकरी (Govt Jobs) पाने के लिए एक बेहतरीन अवसर है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.

NCERT Recruitment 2026: अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो NCERT भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने अपने विभिन्न परिसरों में शैक्षणिक और लाइब्रेरी पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी 6 मार्च 2026, शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है.

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर तुरंत अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं. तय समय के बाद आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी और इसके बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

इन पदों पर होगी भर्तियां

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 117 पदों को भरा जाएगा. इनमें अधिकतर पद शिक्षण से जुड़े हैं, जबकि कुछ पद लाइब्रेरी सेवाओं के लिए भी निर्धारित किए गए हैं.

टीचिंग पदों के लिए कुल संख्या- 114 पद
लाइब्रेरी पदों की संख्या- 3 पद

यह भर्ती देशभर के विभिन्न NCERT परिसरों के लिए की जा रही है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को शिक्षा और शोध के क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा.

किन शहरों में होगी नियुक्ति

चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग NCERT के अलग-अलग क्षेत्रीय परिसरों में की जा सकती है. इनमें मुख्य रूप से ये शहर शामिल हैं:

नई दिल्ली
अजमेर
भोपाल
भुवनेश्वर
मैसूर
शिलांग

इन संस्थानों में कार्य करने का मौका उम्मीदवारों को राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक विकास और रिसर्च से जुड़ने का अवसर देगा.

योग्यता मानदंड और आयु सीमा

NCERT भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नवीनतम नियमों के अनुसार तय किए गए हैं. इसके साथ ही भारत सरकार और NCERT के सेवा नियम भी लागू होंगे. उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य निर्धारित योग्यताएं होना जरूरी है. आयु सीमा और अन्य सेवा शर्तें भी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ही लागू होंगी.

आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. ध्यान रखें कि ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम समय से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन मौका

NCERT देश की प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं में से एक है, जहां काम करने का अवसर न केवल प्रतिष्ठा देता है बल्कि शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में योगदान करने का मौका भी देता है. अगर आप टीचिंग या लाइब्रेरी सेवाओं में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो NCERT भर्ती 2026 आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है. 

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, कितना किराया और क्या होगा रूट?

रेलवे बोर्ड ने अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है. इसके लिए शेड्यूल…

Last Updated: March 26, 2026 19:17:30 IST

फिल्मी अंदाज में रेड! थानेदार के एक हाथ में बंदूक, दूसरे में हथौड़े से खोला हाइवा, निकला 50 लाख का माल

Bihar hyva viral video: बिहार के थानेदार ने करीब 1 सप्ताह के अंदर करोड़ों का…

Last Updated: March 26, 2026 18:56:55 IST

IPL 2026 2nd phase schedule: दूसरे फेज के शेड्यूल का ऐलान, 12 शहरों में 50 मुकाबले, 13 अप्रैल को पहला मैच

IPL 2026 2nd Phase Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…

Last Updated: March 26, 2026 19:08:32 IST

Shivshakti Anugrah Pith – परम पूज्य Prashant Maharaj Ji के पावन सान्निध्य में

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), मार्च 25: सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:37 IST

सार्वजनिक विश्वविद्यालय ने स्टार्टअप्स के लिए इंडिया एक्सेलरेटर संग MoU किया

सूरत (गुजरात), मार्च 25: सार्वजनिक विश्वविद्यालय , सूरत ने 24 मार्च 2026 को इंडिया एक्सेलरेटर…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:29 IST

श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 (A1-A2) 2025-26 का विदाई समारोह

सूरत (गुजरात), मार्च 25: यात्रा और विकास के एक जीवंत उत्सव में, श्री गुरुकृपा विद्या…

Last Updated: March 26, 2026 18:43:20 IST