<
Categories: देश

अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, कितना किराया और क्या होगा रूट?

रेलवे बोर्ड ने अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है. इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. ये नॉन एसी ट्रेन है, जिसके कारण इसका किराया भी साधारण ट्रेन की तरह ही हो सकता है. आइए जानते हैं इसके रूट और स्टॉपेज के बारे में...

Ahmedabad Patna Amrit Bharat Express: रेलवे बोर्ड ने 21905/21906 अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है. ये एक साप्ताहिक, नॉन-एसी स्लीपर ट्रेन है जिसे किफायती लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिज़ाइन किया गया है. इस ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं और हाई स्पीड पुश-पुल तकनीक भी मौजूद है. जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने 09447/09448 अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन को 21905/21906 अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित करने की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही यह अहमदाबाद से चलने वाली पहली अमृत भारत सेवा बन गई है. एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह नई ट्रेन दोनों शहरों के बीच साप्ताहिक सेवा के रूप में चलेगी.

क्या है ट्रेन का शेड्यूल?

अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दी गई है. ट्रेन नंबर 21905 अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस हर बुधवार शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर शुक्रवार रात 12:30 बजे पटना पहुंच जाएगी. वहीं यही ट्रेन शुक्रवार को ही अहमदाबाद के लिए वापसी करेगी. ये ट्रेन नंबर 21906 बनकर पटना-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस शुक्रवार रात 10:30 बजे पटना से रवाना होकर रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

रूट और स्टॉपेज

इस ट्रेन के मुख्य स्टॉपेज आणंद, छायापुरी (वडोदरा), गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज (प्रयागराज), और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) हैं. 

क्या हैं कीमत और विशेषताएं?

अगर इस ट्रेन के किराए की बात करें, तो इसमें स्लीपर का किराया लगभग 500 रुपये प्रति 1000 किलोमीटर तक हो सकता है, जो आम एक्सप्रेस नॉन-AC स्लीपर यात्रा के किराए जैसा ही है. 

सप्ताह में एक बार चलेगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में एक बार चलेगी. इस ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव अहमदाबाद में किया जाएगा. इसके अलावा रतलाम, कोटा, गोविंदपुरी और पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशनों पर पानी भरने की व्यवस्था की जाएगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST