<

सेमीफाइनल से पहले बप्पा के दरबार में हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग एक ही शॉल में दिखे; वीडियो वायरल

Hardik Pandya Viral Video: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बप्पा के दरबार में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे.

Hardik Pandya-Mahieka Sharma Video: 5 मार्च की शाम भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी यादगार होने वाली है. इस शाम भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस बड़े मुकाबले से पहले कई भारतीय खिलाड़ी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां पर उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन करके आशीर्वाद लिया. इस दौरान भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बप्पा के दरबार में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गणपति बप्पा के दरबार में आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है. पांड्या और माहिका शर्मा एक ही शॉल ओढ़े एक-दूसरे साथ खड़े नजर आया. वे दोनों मंदिर परिसर में भी एक साथ शॉल शेयर करते हुए घूमते नजर आए. नीचे देखें वायरल वीडियो…

हार्दिक-माहिका का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) अपने गले में गोल्डन कलर की शॉल ओढ़े नजर आए. कपल ने एक जैसे मैरून आउटफिट भी पहने थे. हार्दिक पांड्या और माहिका का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि माहिका शर्मा अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करती नजर आती हैं. 26 फरवरी को भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच के दौरान भी हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था. हार्दिक पांड्या अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड पर खुलकर प्यार लुटाते दिखाई दे सकते हैं.

ये खिलाड़ी भी पहुंचे थे बप्पा के दरबार

हार्दिक पांड्या से पहले भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी भी मंगलवार को सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंचे थे. टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अक्षर पटेल भी भी बप्पा के दरबार में आशीर्वाद के लिए पहुंचे थे. तीनों स्टार खिलाड़ी कैजुअल कपड़े पहने तीनों हुए दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों खिलाड़ी बप्पा के दरबार में हाथ जोड़े खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान मंदिर के पुजारी तीनों खिलाड़ियों के माथे पर तिलक लगाते हैं.

वानखेड़े में सेमीफाइनल की जंग

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की तैयारी कर रही है. 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की टक्कर होगी. यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST