<
Categories: CareerEducation

NEET UG Syllabus 2026: नीट यूजी का भर रहे हैं फॉर्म, तो पढ़िए ये जरूरी खबर, जारी हुआ ये अहम नोटिस

NEET UG Syllabus 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के लिए सब्जेक्ट वाइज सिलेबस जारी कर दिया है, जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, वे नीचे दिए गए इन तमाम खास बातों को गौर से पढ़ें.

NEET UG 2026 Syllabus: अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं और NEET UG 2026 में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के लिए सब्जेक्ट वाइज सिलेबस जारी कर दिया है, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी की दिशा और रणनीति तय करने में मदद मिलेगी.

NEET UG 2026 का सिलेबस उम्मीदवार NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और NTA की मुख्य वेबसाइट nta.ac.in पर देख सकते हैं. इसके अलावा, ऑफिशियल लिंक के जरिए भी सिलेबस की पीडीएफ उपलब्ध कराई गई है, जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.

किसने फाइनल किया है सिलेबस?

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, NEET UG का सिलेबस अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (UGMEB) द्वारा तैयार किया गया है, जो नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अंतर्गत आता है. यानी यह सिलेबस देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए पूरी तरह मान्य और प्रमाणिक है.

NEET UG 2026 Syllabus ऐसे करें चेक

NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए NEET UG 2026 Subject-wise Syllabus लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा, जहां सिलेबस की PDF दिखाई देगी.
पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें और PDF डाउनलोड करें.
भविष्य के लिए चाहें तो इसकी हार्ड कॉपी भी रख सकते हैं.

NEET UG रजिस्ट्रेशन से पहले आधार को लेकर जरूरी सलाह

NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है. ऐसे में NTA ने उम्मीदवारों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है. एजेंसी ने साफ कहा है कि आवेदन से पहले आधार कार्ड पूरी तरह सही, वैलिड और अपडेटेड होना चाहिए. उम्मीदवार के आधार में नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटो, पता और बायोमेट्रिक विवरण (जहां लागू हो) की जानकारियां सही होनी चाहिए.

कब हो सकती है NEET UG 2026 परीक्षा?

पिछले वर्षों के ट्रेंड्स को देखें तो NEET UG परीक्षा आमतौर पर मई महीने में आयोजित की जाती है. हालांकि, फिलहाल NTA ने NEET UG 2026 की परीक्षा तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट्स और नोटिस के लिए नियमित रूप से NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST