<
Categories: मनोरंजन

Farah Khan Birthday: 8 साल छोटे शिरीष से शादी, तीन बार झेला IVF का दर्द; जानिए फराह खान का स्ट्रगल

Farah Khan Birthday Special: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर, निर्देशक-निर्माता फराह खान का आज शुक्रवार को 61वां जन्मदिन है. इस खास अवसर पर जानेंगे उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे किस्से, जो बेहद हैरान करने वाले हैं.

Farah Khan IVF Journey: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर, निर्देशक-निर्माता फराह खान का आज शुक्रवार को 61वां जन्मदिन है. संघर्ष भरी शुरुआत के बाद उन्होंने अपनी लगन और मेहनत के दम पर सिनेमाई दुनिया में प्रसिद्धि हासिल की. फराह खान ने 39 साल की उम्र में शादी की, लेकिन उन्हें अपना परिवार आगे बढ़ाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बहुत दर्द से गुजरने के बाद उन्हें तीन बच्चे प्राप्त हुए. चलिए जानते हैं फराह खान के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें. 

दो बार फेल हुआ IVF

फराह खान ने साल 2004 में 39 की उम्र में शिरीष कुंदर से शादी की थी. आपको बताते चलें कि शिरीष, फराह से 8 साल छोटे हैं. ज्यादा उम्र होने के कारण फराह और उनके पति ने IVF का रास्ता चुना. लेकिन शायद किस्मत में दर्द और परेशानी झेलना लिखा था. फराह ने खुद बताया था कि उनका दो बार IVF फेल हो गया और तीसरे प्रयास में उन्हें तीन बच्चे हुए. उन्होंने इस दर्द को बयां करते हुए बताया था कि वो तीसरी बार ट्रिपलेट्स कर रही थी, जिससे वो लगातार उल्टियां करती थीं और रात भर सो नहीं पाती थी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें रोज थाई या पेट पर इंजेक्शन लेने पड़ते थे. अपने बच्चों के लिए उन्होंने बहुत ज्यादा शारीरिक कष्ट सहे थे. फराह खान के तीन बच्चे हैं एक बेटा और दो बेटियां – जार, दिवा और अन्या. 

बच्चों के नाम पर है कंपनी

फराह खान और उनके पति शिरीष कुंदर ने अपने तीन बच्चों के नाम पर थ्रीज कंपनी नामक प्रोडक्शन कंपनी की सह-स्थापना भी की है.

महज 5 साल की उम्र में माता-पिता का हुआ तलाक

फराह खान के माता-पिता, कामरान खान और मेनका ईरानी का तलाक तब होगया जब वह महज 5 साल की थीं. उन्होंने और उनके भाई साजिद खान ने अपना बचपन इसी अभाव में बिताया. 

फराह खान का जावेद अख्तर से है रिश्ता

आपको बता दें कि फराह खानकी मां, मेनका ईरानी, ​​जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी की बहन और लोकप्रिय चाइल्ड एक्ट्रेस डेजी ईरानी की मौसी हैं. इसके अलावा फराह के चचेरे भाई-बहन अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर और फिल्म निर्माता जोया अख्तर हैं.

एक नजर फराह खान के करियर पर

फराह खान ने अपने सिनेमाई करियर में कई फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ किया है. इसके अलावा उन्होंने फिल्मों का निर्देशन भी किया है. इस लिस्ट में मैं हू नां, तीम मार खान, ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर. ये सभी फिल्में हिट साबित हुई थी. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…

Last Updated: October 23, 2026 15:36:33 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST