<
Categories: Career

RRB NTPC: जानें नौकरी प्रोफाइल, भत्ते और कैरियर ग्रोथ, ऐसे करें CBT 1 की तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आरआरबी एनटीपीसी (रेलवे भर्ती बोर्ड नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) भर्ती आपके लिए एक अच्छा विकल्प है. इसकी वेतन संरचना 7वें वेतन आयोग के आधार पर तय होती है, जिसमें बेसिक पे, ग्रेड पे, डीए, एचआरए और अन्य भत्ते शामिल हैं.

RRB NTPC: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आरआरबी एनटीपीसी (रेलवे भर्ती बोर्ड नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) भर्ती आपके लिए एक अच्छा विकल्प है, जिसमें ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट स्तर की 35,000 से अधिक पदों पर भर्ती होती है.

इसकी वेतन संरचना 7वें वेतन आयोग के आधार पर तय होती है, जिसमें बेसिक पे, ग्रेड पे, डीए, एचआरए और अन्य भत्ते शामिल हैं. अंडरग्रेजुएट पदों पर शुरुआती बेसिक पे 19,900 से 21,700 रुपये है, जबकि ग्रेजुएट पदों पर 25,500 से 35,400 रुपये तक. कुल इन-हैंड सैलरी शहर के आधार पर 25,000 से 50,000 रुपये मासिक हो सकती है.

पदवार वेतन संरचना

आरआरबी एनटीपीसी के विभिन्न लेवल पर वेतन अलग-अलग है. लेवल 2 (जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क) में बेसिक पे 19,900 रुपये, ग्रेड पे 1,900-2,800, DA (लगभग 50% बेसिक का), HRA (8-24% शहर के अनुसार) और ट्रैवल अलाउंस 2,000+ रुपये मिलते हैं. कुल सैलरी करीब 35,000 रुपये है.

वहीं लेवल 5 (सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, गुड्स गार्ड) में बेसिक पे 29,200 रुपये, ग्रेड पे 2,800, डीए 3,500+, एचआरए 2,300+ और टीए के साथ कुल 39,000-45,000 रुपये है. स्टेशन मास्टर (लेवल 6) का बेसिक पे 35,400 रुपये है, कुल इन-हैंड 48,000+ रुपये है. इसके अलावा लेवल 3 में बेसिक पे 25,500 रु. और कुल वेतन 35,416 रुपये है. ये आंकड़े 12% डीए पर आधारित हैं, जो समय-समय पर बढ़ता है.

भत्ते और सुविधाएं

वेतन के अलावा कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा, पेंशन, ग्रेच्युटी, मुफ्त यात्रा पास, लोन पर सब्सिडी और प्रमोशन के अवसर भी मिलते हैं. एचआरए शहर के अनुसार बदलता है: टियर 1 शहरों में 24%, टियर 2 शहरों में 16%, और टियर 3 शहरों में यह 8% होता है, जबकि सभी कर्मचारियों के अलावा टीए फिक्स्ड 2,016 रुपये है. करंट डीए 50% के आसपास है, जो सैलरी के अनुसार बढ़ता जाता है. 

जॉब प्रोफाइल और प्रमोशन

जूनियर क्लर्क टिकटिंग, डेटा एंट्री करता है; वहीं स्टेशन मास्टर ट्रेन शेड्यूल मैनेज करता है, जबकि गुड्स गार्ड ट्रेन की निगरानी करते हैं. इस फील्ड में कैरियर ग्रोथ तेज है. 10-15 वर्षों में लेवल 2 से सीनियर सेक्शन इंजीनियर या असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर तक पहुंचा जा सकता है. सीनियरिटी और डिपार्टमेंटल एग्जाम से प्रमोशन होता है. 

तैयारी टिप्स

आरआरबी एनटीपीसी, जिसका पूरा नाम रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां है, भारतीय रेलवे में विभिन्न गैर-तकनीकी पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्डों द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा है। यह परीक्षा उम्मीदवारों की योग्यता, तर्क क्षमता, सामान्य ज्ञान और समस्या-समाधान क्षमता का मूल्यांकन करती है.सफल उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाता है.

इसका पहला चरण यानी सीबीटी 1 की परीक्षा 16 से 27 मार्च 2026 के बीच होगी. इसमें जनरल अवेयरनेस, मैथ्स और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग 1/3 है. जनरल अवेयरनेस के सही रिवीजन और मैथ्स की सही प्रैक्टिस आपको परीक्षा में सफलता दिलाने में सहायता करेगी.

प्रोफेसर राजेश गोयल ने कहा कि यह शोध हॉस्टल और भवनों के डिज़ाइन को बेहतर बनाने में मदद करेगा. अच्छी नींद पढ़ाई और स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है, इसलिए हॉस्टल में वेंटिलेशन सुधारना, तापमान नियंत्रण और नमी कम करना आवश्यक है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

क्या आपने सुनी संत प्रेमानंद महाराज की इंग्लिश? वायरल वीडियो देख लोग रह गए दंग

Premanand Maharaj Viral Video: आज के समय में प्रेमानंद महाराज को हर कोई जानता है…

Last Updated: March 31, 2026 13:44:51 IST

150 साल से अकेला खड़ा है ‘वॉकिंग ट्री’, Lord of The Rings के एंट्स से क्या है इस अनोखे पेड़ का रिश्ता?

New Zealand Walking Tree: न्यूज़ीलैंड में एक अनोखा पेड़ इन दिनों पूरी दुनिया का ध्यान…

Last Updated: March 31, 2026 13:42:26 IST

MP Gold Price Today: खरीदने का सही वक्त या इंतजार? MP में आज सोने के दाम चौंकाने वाले; MCX का ताजा अपडेट

MP Gold Price Today: सोने के बढ़ते दामों ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है.…

Last Updated: March 31, 2026 13:42:09 IST

सोनिया गांधी को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज, सेहत के बारे में डॉक्टरों ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की…

Last Updated: March 31, 2026 13:41:27 IST

Bihar News: नालंदा में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, वो मदद के लिए चीखती रही, लोग तमाशबीन बने रहे

Bihar News: यह घटना 26 मार्च की शाम को हुई. रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता दो…

Last Updated: March 31, 2026 13:30:14 IST

Kanpur: ससुर ने बहू के उतारे कपड़े और किया ऐसा कांड, पति भी था साथ; रहम की भीख मांगती रही पीड़िता

Tantra mantra Abuse Case: महिलाओं का आज से नहीं बल्कि पीढ़ियों से शोषण होता आया…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:55 IST