ईशान किशन ने पटना एयरपोर्ट पर फैंस से हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया और कहा कि वर्ल्ड कप जीतना बहुत खुशी की बात है. ईशान पटना पहुंचने के बाद अपनी चचेरी बहन के घर पहुंचे.
ईशान किशन पहुंचे चचेरी बहन के घर.
नई दिल्ली. ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अपने घर पटना पहुंचे तो फैंस का उत्साह देखने लायक था. पटना एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैंस उन्हें देखने के लिए जमा हो गए थे. जैसे ही ईशान किशन एयरपोर्ट से बाहर आए, फैंस ने तालियां बजाकर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया. ईशान ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया और कहा कि वर्ल्ड कप जीतना बहुत खुशी की बात है. ईशान पटना पहुंचने के बाद अपनी चचेरी बहन के घर पहुंचे.
पटना पहुंचते ही ईशान किशन सबसे पहले अपनी चचेरी बहन के घर गए. मैच से कुछ समय पहले सड़क हादसे में उनकी चचेरी बहन और बहनोई की मौत हो गई थी. इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया था. वर्ल्ड कप के दौरान भी ईशान ने अपनी बहन को याद किया था. पटना आकर उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया. परिवार के लोग ईशान की इस बड़ी सफलता से खुश भी थे और अपनों को याद कर भावुक भी नजर आए.
मीडिया से बात करते हुए ईशान किशन ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है. उन्होंने कहा कि इस जीत से देश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. जब उनसे पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के मंदिर जाने वाले बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. ईशान ने मुस्कुराते हुए कहा कि टीम ने इतना बड़ा वर्ल्ड कप जीता है, इसलिए अच्छे सवाल पूछने चाहिए. ईशान किशन ने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं बल्कि पूरे देश की है. उन्होंने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद भी किया.
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…
Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…