Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आज उनके सेहत में सुधार को देखते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी
Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मंगलवार (31 मार्च, 2026) सुबह सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वे सिस्टमिक इन्फेक्शन से ठीक हो गई थीं. उन्हें 24 मार्च की रात करीब 10:20 बजे बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने अस्पताल में सात दिन बिताए. अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी का सिस्टमिक इन्फेक्शन का इलाज किया गया और एंटीबायोटिक दवाओं का उन पर अच्छा असर हुआ.
डॉक्टरों ने बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मंगलवार (31 मार्च, 2026) सुबह सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वे सिस्टमिक इन्फेक्शन से ठीक हो गई थीं.
सोनिया गांधी को 24 मार्च की रात करीब 10:20 बजे बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने अस्पताल में सात दिन बिताए. इससे पहले अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप का बयान सामने आया था. जिसमें उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का सिस्टमिक इन्फेक्शन का इलाज किया गया और एंटीबायोटिक दवाओं का उन पर अच्छा असर हुआ. सिस्टमिक इन्फेक्शन तब होता है जब बैक्टीरिया जैसे रोगाणु खून में मिलकर पूरे शरीर में फैल जाते हैं, बजाय किसी एक जगह तक सीमित रहने के. डॉक्टरों ने बताया कि अब वे पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं और आगे का इलाज तथा फॉलो-अप घर पर ही जारी रखेंगे.
पिछले कुछ समय से सोनिया गांधी राजनीति में सक्रिय नहीं हैं. उन्हें कई बार तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि वो फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं. उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी का पूरा कामकाज राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे देख रहे हैं. पिछले दिनों जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब राहुल गांधी ने अस्पताल से ही केरल में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…
IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…