<
Categories: Career

IAS Story: कौन हैं ये IAS Officer, जिनकी एंट्री से बदल जाता है माहौल, डबल MA, M.Sc की रखते हैं डिग्री

UPSC IAS Story: 1996 बैच के सख्त और पारदर्शी IAS अधिकारी एम. देवराज के कमरे में कदम रखते ही सिस्टम सतर्क हो जाता है. अभी वह यूपी में प्रिंसिपल सेक्रेटरी (अपॉइंटमेंट) और स्टेट टैक्स का अहम जिम्मा संभाल रहे हैं.

IAS Story: जब एम. देवराज ( IASM Devraj) मीटिंग रूम में प्रवेश करते हैं, तो माहौल अपने आप बदल जाता है. अधिकारी सतर्क हो जाते हैं, फाइलें तेजी से खुलती हैं और बहानों की जगह जवाबदेही ले लेती है. 1996 बैच के इस वरिष्ठ IAS अधिकारी ने लगभग तीन दशकों में अपनी ऐसी छवि बनाई है, जिसमें सख्ती और पारदर्शिता दोनों साथ चलते हैं. उन्होंने एम.एससी.(कृषि) एम.ए.(पर्यावरण) और एम.ए. (डेव.एसटीडी.) की पढ़ाई पूरी की हैं.

तमिलनाडु के विरुधुनगर में जन्मे देवराज आज उत्तर प्रदेश सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी (अपॉइंटमेंट और पर्सनल) हैं और साथ ही स्टेट टैक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं. यह पद राज्य की नौकरशाही की धड़कन माना जाता है, जहां से नियुक्तियां, तबादले और प्रमोशन जैसी अहम फाइलें गुजरती हैं.

दस जिलों के DM, मैदान में गढ़ी पहचान

राज्य की सत्ता के केंद्र तक पहुंचने से पहले देवराज ने लंबा फील्ड अनुभव हासिल किया. उन्होंने रामपुर, बरेली, बदायूं, झांसी और उन्नाव सहित करीब दस जिलों में जिलाधिकारी के रूप में काम किया. DM के तौर पर वे कानून-व्यवस्था से लेकर विकास परियोजनाओं तक हर मोर्चे पर सक्रिय रहे. उनकी कार्यशैली साफ शॉर्टकट नहीं, सिर्फ नियम थी.

UPPCL में सख्त फैसले और विरोध

बाद में टेक्निकल एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी और फिर Uttar Pradesh Power Corporation Limited (UPPCL) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में उन्होंने सिस्टम में बड़े बदलाव किए. दो वर्षों में 250 से अधिक इंजीनियरों पर कार्रवाई हुई. विरोध और धरने भी हुए, लेकिन सरकार ने उनका साथ नहीं छोड़ा और उन्होंने अपनी सख्ती बरकरार रखी.

GST और राजस्व पर फोकस

अगस्त 2024 में उन्हें स्टेट टैक्स विभाग की जिम्मेदारी मिली. इसके बाद GST वसूली और निरीक्षण में तेजी आई. सरप्राइज चेक, वीकेंड रिव्यू और लक्ष्य आधारित मॉनिटरिंग से विभाग में नई सक्रियता आई. हालांकि, व्यापारियों और कुछ अधिकारियों ने दबाव की शिकायत भी की.

मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अधिकारी

सूत्रों के मुताबिक, Yogi Adityanath उन्हें अपने भरोसेमंद अधिकारियों में गिनते हैं. जब किसी विभाग में सख्ती और अनुशासन की जरूरत होती है, तो देवराज को आगे किया जाता है. कुछ लोग उन्हें कठोर प्रशासक कहते हैं, तो कुछ उन्हें व्यवस्था सुधारने वाला अधिकारी मानते हैं. लेकिन एक बात तय है एम. देवराज को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल है. उनकी कार्यशैली ने उन्हें उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में एक प्रभावशाली और निर्णायक चेहरा बना दिया है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST