होम / Maa Brahmacharini Aarti: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें दिव्य आरती, मंत्र और भोग से मिलेगा मनचाहा फल

Maa Brahmacharini Aarti: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें दिव्य आरती, मंत्र और भोग से मिलेगा मनचाहा फल

Simran Singh • LAST UPDATED : April 10, 2024, 6:57 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Maa Brahmacharini Aarti, दिल्ली: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आज 10 अप्रैल 2024 को चैत्र नवरात्रि की द्वितीया तिथि है। आज के दिन मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी माता की पूजा-अर्चना की जाती है। मां दुर्गा का स्वरूप भक्तों को अत्यंत फल देने वाला माना जाता है। मानता है कि ब्रह्मचारिणी माता की पूजा करने के लिए तप, विराग, सदाचार, संयम और वैराग्य जैसे गुणों की वृद्धि होती है। ऐसे में आज के लिए दिन ब्रह्मचारिणी मां का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी विधि विधान से पूजा आरती करना उत्तम माना जाता है।

  • मां ब्रह्मचारिणी की आरती
  • मां के खास दिन का मंत्र
  • इस भोग से मां को करें प्रसन्न

Amitabh ने लिखा Jaya के जन्मदिन पर प्यार भरा नोट, रिश्ते को लेकर किया खुलासा

मां ब्रह्मचारिणी की आरती

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता। Maa Brahmacharini Aarti
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो ​तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

Chaitra Navratri 2024 Upay: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन करें ये आसान उपाय, मां ब्रह्मचारिणी दूर करेंगी आपकी सभी बाधा

मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र Maa Brahmacharini Aarti

नवरात्रि की दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र का जप करना भी उतम माना जाता है। जो है “श्री अम्बिकायै नमः” है। लगातार जाप करने से मां ब्रह्मचारिणी की कृपा बनी रहेंगी।

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की इस विधि से होती है पूजा, जाने महत्व और मंत्र

मां को चढ़ाएंगे भोग

मां के खास दिन पर मां को उनका पसंदीदा भोग लगाना भी उत्तम माना जाता है। इस दिन माता रानी को पूजन के दौरान चीनी का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि मां को शक्कर अत: प्रिया है। इस दिन ब्राम्हण को चीनी का दान करना भी शुभ माना जाता है। Maa Brahmacharini Aarti

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kota Child Dies In Car: मां-बाप की छोटी सी गलती पड़ी भारी, कार में छूटी तीन साल की बच्ची ,दम घुटने से हुई मौत-Indianews
आमिर खान के बेटे Junaid Khan ने शुरू की अपनी तीसरी फिल्म की तैयारी, Khushi Kapoor संग शेयर करेंगे स्क्रीन -Indianews
Viral Video: जापान की सड़कों पर साड़ी पहनकर निकली भारतीय महिला, पलटकर देखते रह गए लोग-Indianews
अगर आप ट्रेकिंग के शौकिन हैं तो समर वेकेशन के लिए बेस्ट है हिमाचल की यह जगह, एडवेंचर के साथ मिलेगा सुकून -Indianews
Lok Sabha Election 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने दिया भाजपा को समर्थन-Indianews
Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल ने दर्ज कराया अपना बयान, पूरी घटनाक्रम का किया जिक्र-Indianews
Summer Styling Tips: गर्मियों में कूल दिखने के लिए इन टिप्स से खुद को बनाएं स्टाइलिश, फॉलों करें ये आइडियाज -Indianews
ADVERTISEMENT