होम / CG ELECTION 2023: कुली, कारपेंटर के बाद किसान बनें राहुल गांधी, सिर पर गमछा और हाथ में दरांती लिए खेंतों में आएं नजर

CG ELECTION 2023: कुली, कारपेंटर के बाद किसान बनें राहुल गांधी, सिर पर गमछा और हाथ में दरांती लिए खेंतों में आएं नजर

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 29, 2023, 4:21 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), CG ELECTION 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों फुल फार्म में नजर आ रहे हैं। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार जनता की बीच नजर आ रहे है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें कई रुपों में देखा गया है। कभी कुली, तो कभी कारपेंटर तो आज किसानों के साथ किसानी करते दिखें हैं। एक ओर जनता को उनका यह अंदाज पसंद आ रहा है। वहीं विपक्ष इसे चुनावी चोचले बता रहे हैं।

  • 26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी
  • 19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ

छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय दौरा

बता दें कि राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुचें हैं। इस दौरान उन्होंने रायपुर के पास कठिया गांव का दौरा किया है। यहां वे आम किसानों के बीच जाकर खेतों में कटाई करते दिख रहे हैं। कटाई करने के दौरान उन्होंने मजदरों और किसानों से बात भी की है। जिसकी जानकारी खुद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया है। बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले कुली और कारपेंटर के रुप में उनके बीच पहुचें हैं।

सोशल मीडिया पर किया साझा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल! छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया। धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल, 26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी, 19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ, बिजली का बिल आधा, 5 लाख कृषि मज़दूरों को ₹7,000/वर्ष.एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे।’

वहीं कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया अकॉउंट पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ‘आज छत्तीसगढ़ में किसानों के बीच पहुंचे जननायक राहुल गांधी। किसानों संग कांग्रेस का रिश्ता बेहद पुराना और मजबूत रहा है, जो समय के साथ और गहरा होता जा रहा है। इसी परंपरा के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार हर मोड़ पर किसानों का साथ निभा रही है, उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत कर रही है। कांग्रेस का हाथ, किसानों के साथ।’

दो चरणों में चुनाव

बता दें कि CG ELECTION 2023 दो चरणों में होना है। पहला चरण 7 नवंबर और दूसरा चरण 17 नवबंर को होनी है। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ की जनता को साधने के लिए कांग्रेस पार्टी भरोसे की सरकार अभियान चला रही है। वहीं बीजेपी कांग्रेस सरकार की गलतियों को बताने के लिए बीजेपी परिवर्तन यात्राएं चलाई है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT