होम / CG Election 2023: पहले चरण की वोटिंग आज, इन सीटों पर होगी सबकी नजर

CG Election 2023: पहले चरण की वोटिंग आज, इन सीटों पर होगी सबकी नजर

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : November 7, 2023, 6:13 am IST

India News (इंडिया न्यूज), CG Election 2023: कल 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले का मतदान होगा। सभी राजनीति पार्टियों की नजर बनी रहेगी। राज्य में कुल 20 सीटों यानी मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, कोंटा, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, जगदलपुर, खुज्जी, बस्तर और चित्रकोट की जनता फैसला करेगी। इसमे 10 सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान किया जाएगा। जबकि, बाकी 10 सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं इस दौरान 40 लाख 78 हजार 681 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 5304 मतदान केंद्र बनाए हैं। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कब आएगा चुनाव का परिणाम?

वहीं, छतीसगढ़ में कल के चुनाव के बाद 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इस चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएगा। बता दें, कांग्रेस की अगुवाई वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को पूरा हो रहा है। राज्य में 90 सीटों में से 51 सामान्य वर्ग की हैं। जबकि 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। राज्य में कुल 2.3 करोड़ मतदाता हैं। यहां लोकसभा की 11 और राज्यसभा की 5 सीटें हैं। राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 24 हजार 109 है। साल 2018 में कांग्रेस ने यहां 68 सीटें जीतीं। बीजेपी ने 15, बीएसपी 2, जेसीसीजे 5 सीट जीती थीं। 2018 में 7 सीटों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। इसमें 2 भाजपा और 5 कांग्रेस ने सीटें जीतीं थी। 2013 में 43 सीटों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा वोट किया गया था। जिसमें 5 भाजपा, 36 कांग्रेस और 2 सीटें अन्य ने जीतीं। 2018 में 40 सीटों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी। इसमें 4 भाजपा, 34 कांग्रेस और 2 सीटें अन्य ने जीतीं थीं।

इस बार का चुनाव होगा दिलचस्प

बता दें कि, इस बार यह चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, इस बार इस बात पर सभी की नजर बनी रहेगी कि, जनता आखिर ‘नोटा’ का कितना इस्तेमाल करती है। क्योंकि, पिछले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने जमकर नोटा पर वोट किया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2 लाख 82 हजार 738 लोंगो ने नोटा का विकल्प चुना था। मिली जानकारी के मुताबिक, अमूमन शहरी क्षेत्रों के मतदाता नोटा का उपयोग करते हैं। साल 2018 में दंतेवाड़ा में 9929, चित्रकोट में 9824, सामरी 6250, प्रतापपुर 5741,बिन्द्रोनवागढ़ में 5515, गुण्डरदेही में 5014, सीतापुर में 5189, पत्थलगांव 5159, रामपुर में 4609, पाटन में 3939 लोगों ने नोटा को वोट किया था। वहीं सबसे कम खल्लारी सामान्य सीट में 499 नोटा वोट पड़े थे।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT