होम / Chhattisgarh Election 2023: राहुल गांधी के बाद प्रियंका ने भी खोला वादों का पिटारा, किया यह ऐलान

Chhattisgarh Election 2023: राहुल गांधी के बाद प्रियंका ने भी खोला वादों का पिटारा, किया यह ऐलान

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 30, 2023, 4:58 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा होने में महज कुछ दिनों का समय रहा है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जालबंधा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को तोहफा देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में बरकरार रही तो 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।

  • 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी
  • सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को फ्री इलाज किया जाएगा

फिर से कांग्रेस की सरकार बनी तो

इसके सात ही प्रियंका गांधी ने वादा किया कि अगर प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनती है तो स्वयं सहायता समूहों के ऋण माफ किए जाएंगे। इसके साथ महिलाओं को भी अनोखा तोहफा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रति गैस सिलेंडर 500 रुपये की सब्सिडी प्रदान करने के लिए महतारी न्याय योजना शुरू की जाएगी। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को फ्री इलाज किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह धरती राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और पद्मावती देवी की कर्मभूमि है। यहां पद्मावती देवी ने समाज सेवा से जुड़े कई काम किए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि पंडित नेहरु ने पद्मावती के समाज सेवा के कार्यों को देखकर उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया था।

चुनाव की तैयारी पूरी

बता दें कि छ्तीसगढ़ में दो चरणों मे विधानसभा चुनाव होना है। पहला चरण 7 नवबंर और दूसरा 17 नवबंर को होना है। जिसकी गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024, KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
Taapsee Pannu का खुलासा, शादी के आउटफिट्स किसी डिजाइनर ने नहीं, बल्कि कॉलेज के दोस्त ने किए थे तैयार -Indianews
अशोक चोपड़ा के निधन को अब तक भूला नहीं पाई हैं Priyanka Chopra, पिता को खोने का दर्द किया बयां -Indianews
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बदल दिया अपना ही फैसला, 14 वर्षीय बलात्कार पीड़िता से जुड़ा है मामला- Indianews
Google Layoffs 2024: Google ने एक बार फिर छंटनी का एलान, पाइथॉन टीम सबसे ज्यादा प्रभावित-Indianews
Khalistani Terrorist: अमेरिकी मीडिया का बड़ा दावा, गुरपतवंत पन्नून को मारने के लिए RAW अधिकारी ने बनाया था हिट टीम
Rakesh Roshan ने अपने हार्डकोर वर्कआउट का वीडियो किया शेयर, पिता की फिटनेस पर ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट -Indianews
ADVERTISEMENT