Hindi News / Chhattisgarh / Action On Naxalites

Action on Naxalites : सुरक्षाबलों ने 5 लाख का इनामी नक्सली किया ढेर

Action on Naxalites इंडिया न्यूज, रायपुर: गत दिवस दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों की टीमों ने कई नक्सली ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में पांच लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया और कई अन्य इनामी नक्सली सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़े। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों की टीम ने भारी मात्रा […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Action on Naxalites

इंडिया न्यूज, रायपुर:

सुकमा में लाल आतंक पर बड़ा एक्शन, सुरक्षाबलों ने एक झटके में 16 नक्सली ढेर नक्सलियों को किया ढेर

Action on Naxalites

गत दिवस दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों की टीमों ने कई नक्सली ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में पांच लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया और कई अन्य इनामी नक्सली सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़े। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों की टीम ने भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया। सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया तो वहीं सुकमा जिले में 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

Action on Naxalites शुक्रवार देर शाम शुरू हुई मुठभेड़

दंतेवाड़ा में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और इंद्रावती क्षेत्र समिति के माओवादियों के बीच शुक्रवार देर शाम को मुठभेड़ हुई हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली को मार गिराया है। दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। तभी इंद्रावती क्षेत्र में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया है। मारे गए नक्सली की पहचान 5 लाख रुपए के इनामी रामसू प्लाटून नंबर 16 सेक्शन कमांडर के रूप में हुई है। सुरक्षा बल के जवानों ने घटना स्थान से 7.62 एम एम पिस्तौल, 5 किलो का आईईडी और नक्सली सामग्री बरामद किया है। नक्सली के शव को जिला मुख्यालय लाया गया है।

Action on Naxalites सुकमा जिले में 8 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा जिले में कोबरा बटालियन और जिला पुलिस बल ने आठ नक्सलियों को घेराबंदी कर पकड़ा है। चिंतलनार थाने से 201 वाहिनी कोबरा बटालियन और जिला बल की संयुक्त टीम मोरपल्ली, तिम्मापुरम, पेदेदाबोड़केल, जबगट्टा के जंगल में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीण फोर्स के जवानों को देखकर भागने लगे। सुरक्षा बलों ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

Also Read : यूक्रेन की सीमा पर रूस ने बढ़ाई सैन्य गतिविधियां

Connect Us : Facebook Twitter

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue