संबंधित खबरें
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद रायपुर रेलवे स्टेशन पर अलर्ट! सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
नगर निकाय चुनाव के बाद नहीं थम रही बयानबाजी! कांग्रेस का चढ़ा है पारा…क्या कह गए अमरजीत भगत
बिलासपुर में चल रहा था मेयर का कार्यक्रम कि अचानक हुआ सब धुआं-धुआं… मच गई अफरा-तफरी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 276 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस! अब 24 घंटे में पेश करना होगा जवाब
सम्मान की लड़ाई जीते शैलेंद्र निर्मलकर, तखतपुर नगर पालिका चुनाव में रचा इतिहास
रायगढ़ में पुलिस ने पकड़ी 94.08 लाख की अवैध शराब! दो तस्कर आए शिकंजे में
Chief Minister Bhupesh Baghel
India News (इंडिया न्यूज), Jagdalpur: मुख्यमंत्री बघेल ने ‘सेहत बाजार’ मिलेट्स कैफे का शुभारम्भ किया। साथ ही रागी से बने इडली, ब्राउनी, दोसा, पुड़ी तथा कोदो खीर का आनंद लेकर की सराहना की है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान मंगलवार शाम दलपत सागर के सामने नव निर्मित ’सेहत बाजार’ मिलेट्स कैफे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहेदव भी उपस्थित थे। रागी पुड़ी, रागी दोसा, रागी ब्राउनी, रागी इडली एवं कोदो खीर का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने कैफे संचालक महिलाओं से चर्चा कर उन्हें शुभकामनाएं भी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने मिलेट्स से बने उत्पादों की सराहना भी की।
सेहत बाजार का संचालन मॉम्स फूड संस्था जगदलपुर द्वारा किया जा रहा है। इस कैफे में जरूरतमंद महिलाएं जो पूर्व में टिफिन बनाने का कार्य किया जाता था, उनके द्वारा संचालन किया जाएगा। ऐतिहासिक दलपत सागर के सामने पर्यटकों की सुविधा एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दंतेश्वरी मंदिर समिति द्वारा दुकान संचालन हेतु प्रदान किया गया है। इस कैफे में रागी चीला, रागी दोसा, रागी इडली, रागी उपमा, रागी पकोड़ा, रागी पूरी, रागी खिचड़ी, महुआ चाय, काढ़ा चाय इत्यादि पौष्टिक खाद्य सामाग्री की सुविधा उपलब्ध होगी। लोगों के लिए जिसमें स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर व्यजंनों की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मिलेट मिशन शुरू किया गया है। जिसके कारण अब छत्तीसगढ़ देश का मिलेट हब बनता जा रहा है। यहां राज्य सरकार द्वारा मिलेट की खेती को प्रोत्साहन देने के फलस्वरूप किसानों का रूझान कोदो, कुटकी और रागी की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
राज्य में मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने इसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना में भी शामिल किया गया है। जिसके अंतर्गत मिलेट्स उत्पादक कृषकों को प्रोत्साहन के लिए प्रति एकड़ की दर से 09 हजार रूपए की आदान सहायता भी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जहां कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी के साथ-साथ इसके वैल्यू एडिशन का काम भी किया जा रहा है।
मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर का पोषक अनाज अवार्ड 2022 सम्मान प्राप्त हो चुका है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट क्रॉप वर्ष घोषित किया है।
Read More: पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आज क्या भाव मिलेगा तेल
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.