India News (इंडिया न्यूज),Chattisgarh Weather News Today: छत्तीसगढ़ के लोगों को इस समय तेज धूप और हालत खराब करने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वहीँ अब मौसम विभाग द्वारा नया अपडेट जारी किया गया है। दरअसल, अगले कुछ दिनों के लिए मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका तंत्र के एक्टिव होने से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीँ आंधी और तूफान का भी सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं बल्कि ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।
chattisgarh Weather News Today
मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीँ इस बारिश के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल सकती है। वािण प्रदेश में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3.1 किमी ऊंचाई पर 70° पूर्व और 30° उत्तर अक्षांश के साथ मध्य क्षोभमंडल में स्थित है। इसके अलावा, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से ओडिशा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है।
इसी के चलते छत्तीसगढ़ में कई स्थानों का मौसम करवट लेता हुआ नजर आएगा। वहीँ पूरे छत्तीसगढ़ में 21 और 22 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा की भी संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभाईना बनी हुई है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। 23 मार्च से मेघ गर्जन की गतिविधि में कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा।