होम / Sukhvinder Singh Sukhu: कर्नाटक में बहुमत से जीती सरकार पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया पहला बयान

Sukhvinder Singh Sukhu: कर्नाटक में बहुमत से जीती सरकार पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया पहला बयान

Divya Gautam • LAST UPDATED : May 13, 2023, 5:01 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Sukhvinder Singh Sukhu: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत होती हुई नज़र आ रही है।कांग्रेस की जीत पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय आलाकमान और कर्नाटक के नेतृत्व को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस जीत का श्रेय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिया।

आज कर्नाटक में बदलाव हो गया- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कर्नाटक के लोग जो बदलाव चाह रहे थे और बदलाव आज हो गया है। कर्नाटक में लंबे समय से 40 हजार सरकारी नौकरी के पदों पर भर्ती नहीं हो सकी थी। कर्नाटक में गवर्नेंस नाम की चीज ही नहीं थी लोग बदलाव चाह रहे थे और वह बदलाव आज हो गया है। इस जीत के बाद कांग्रेस के सभी बड़े नेता आगे आकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

सीएम ममता बनर्जी का बयान

इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पहला बयान जारी किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि परिवर्तन के पक्ष में निर्णायक जनादेश के लिए कर्नाटक के लोगों को मेरा सलाम !! क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी राजनीति परास्त है !! जब लोग बहुलता और लोकतांत्रिक ताकतों को जीताना चाहते हैं, तो हावी होने के लिए कोई भी केंद्रीय डिजाइन उनकी सहजता को दबा नहीं सकता है। यह कहानी का नैतिक है, कल के लिए सबक।

ये भी पढ़ें- Karnataka Election Results 2023: जीत के बाद डी.के. शिवकुमार ने प्रमाण पत्र लिया, कहा -मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को….

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT