होम / Covid Update : देश में 24 घंटे में कोरोना के 1326 नए केस, आठ मरीजों की मौत

Covid Update : देश में 24 घंटे में कोरोना के 1326 नए केस, आठ मरीजों की मौत

Vir Singh • LAST UPDATED : October 31, 2022, 10:46 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Covid 19 Today Update) देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। आज दैनिक मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटो में कोरोना के 1,326नए मामले सामने आए और इस वैश्विक महामारी के कारण इस दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। हुई है। अधिकारियों के अनुसार आठ मृतकों में से केरल में पांच हैं।

जानिए शुरुआत से अब तक कितने लोग ठीक हुए, कितनी हैं मौतें

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 30 अक्टूबर को कोरोना के कल 1,604 नए केस सामने आए थे। वहीं 29 अक्टूबर को 1,574 संक्रमित मिले थे। वैश्विक महामारी की शुरुआत से देश में कोविड-19 के अब तक चार करोड़ 46 लाख 53 हजार 592 केस सामने आ चुके हैं। इसी के साथ चार करोड़ 41 लाख 6 हजार 656 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में अब तक पांच लाख 29 हजार 24 कोविड मरीजों की मौत भी हुई है।

एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 17912 हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 1,723 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके बाद एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 18 हजार से कम हो गई और अब देश में कोरोना के 17,912 एक्टिव मरीज हैं। बीते 24 घंटे में कल के बजाय 405 एक्टिव मामले कम दर्ज किए गए।

219.63 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन दी गई

मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करवाई जानकारी के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना वैक्सीन 219.63 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। करीब 22 करोड़ लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई है। 24 घंटों में 25,433 डोज दी गई। कोरोना के एक्टिव केसों की दर 0.04 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट 98.78 फीसदी, डेली पाजिटिविटी रेट 1.59 फीसदी और साप्ताहिक पाजिटिविटी रेट 1.08 फीसदी है।

ये भी पढ़ें – Sardar Patel Jayanti के मौके पर भावुक हुए PM मोदी कहा “मैं यहां मौजूद जरूर हूं, लेकिन मेरा मन मोरबी में है”

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT