<
Categories: क्रिकेट

Abhishek Sharma Century: एक शतक, कई रिकॉर्ड… अभिषेक शर्मा ने टी20 में रचा इतिहास, क्रिस गेल को पछाड़ा

Abhishek Sharma Century: बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है.

Abhishek Sharma Century: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी शतक जड़ दिया है. IPL 2026 का 31वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. उन्होंने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान अभिषेक शर्मा के बल्ले से 10 छक्के और 10 चौके आए. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 47 गेंदों पर अपना सेंचुरी पूरी की, जो आईपीएल में उनका दूसरा शतक है. यह टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का 9वां शतक था. इसी के साथ उन्होंने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की बराबरी कर ली है. विराट कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में कुल 9 शतक दर्ज हैं.

अभिषेक शर्मा ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक के साथ टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 9 शतक लगाया, जिस दौरान 4 बार 130 से ज्यादा का स्कोर बनाया था. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 135 रनों की पारी के साथ अभिषेक शर्मा ने चौथी बार यह कारनामा किया. इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है. वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज एरॉन फिंच ने 3-3 बार यह कारनामा किया है. ऐसे में अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट इतिहास में 4 बार 130 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

टॉप-5 में अभिषेक शर्मा का जलवा

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाने के साथ इतिहास रच दिया है. इस तूफानी शतक के साथ अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना दबदबा कायम किया है. दरअसल, आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. क्रिस गेल (Chris Gayle) ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी. वहीं, अगर इस लिस्ट में टॉप-5 की बात करें, तो अभिषेक शर्मा का नाम एक नहीं, बल्कि 2 बार आता है.

IPL में सबसे बड़ा स्कोर

  • क्रिस गेल- 175 *  बनाम पुणे (2013)
  • ब्रेंडन मैकुलम- 158 * बनाम आरसीबी (2013)
  • अभिषेक शर्मा- 141 बनाम पंजाब (2025)
  • क्विंटन डी कॉक- 140* बनाम केकेआर (2022)
  • अभिषेक शर्मा- 135* बनाम दिल्ली (2026)

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक के साथ ही अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा बना लिया है. अभी तक खेले गए मैचों के बाद अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक शर्मा ने 7 पारियों में 215.33 के स्ट्राइक रेट से 323 रन बना लिए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST