<

Saurabh Murder Case: नीले ड्रम वाली मुस्कान 6 महीने की बेटी के साथ कोर्ट में पहुंची, सौरभ की मां ने की ये मांग

Saurabh Rajput Murder Case: मेरठ के सौरभ हत्याकांड मामले के आरोपियों मुस्कान और साहिल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया. मामले में अब तक 22 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. मृतक सौरभ की मां रेनू देवी ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है.

Saurabh Murder Case Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड मामले की मंगलवार को जिला एवं सत्र अदालत में सुनवाई हुई. आरोपी मुस्कान और उसके कथित प्रेमी साहिल को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया. अदालत में मुस्कान और साहिल से अलग-अलग सवाल-जवाब किए गए और सुनवाई पूरी होने के बाद दोनों को फिर से जेल भेज दिया गया. मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को की जाएगी.

अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से पुलिस सुरक्षा में अदालत लाया गया. अदालत में करीब 46 मिनट की मौजूदगी के दौरान पहले साहिल से लगभग 20 मिनट तक पूछताछ की गई, जबकि बाद में मुस्कान से करीब 16 मिनट तक प्रश्न किए गए.

मुस्कान को उसकी छह महीने की बच्ची के साथ किया गया पेश

पुलिस सूत्रों के अनुसार साहिल को पहले अदालत लाया गया, जबकि कुछ देर बाद मुस्कान को उसकी छह महीने की बच्ची के साथ पेश किया गया. उन्होंने बताया कि अदालत परिसर में किसी को भी आरोपियों के निकट जाने की अनुमति नहीं दी गई.

अभियोजन पक्ष के अनुसार, मामले में अब तक 22 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार की अदालत में चल रही है और आरोपियों से सवाल-जवाब की प्रक्रिया जारी है.

सौरभ की मां रेनू देवी ने की कड़ी सजा की मांग

दूसरी तरफ मृतक सौरभ की मां रेनू देवी ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की और कहा कि घटना के बाद से उनका परिवार गहरे सदमे में है. मृतक के भाई ने भी आरोपियों को दोषी बताते हुए अदालत से कठोर दंड की बात कही.

शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में सीमेंट से कर दिया था सील

बता दें कि तीन मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि मुस्कान ने सौरभ को मादक पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर प्रेमी साहिल की मदद से चाकू से प्रहार करके उसकी हत्या करने के बाद शव को टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में सीमेंट से सील कर दिया था.

आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश घूमने चले गए थे जिन्हें पुलिस ने 18-19 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST