12
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मैच आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जा रहा है. मैच में शुरुआत से ही रोमांच देखने को मिला, लेकिन असली धमाका तब हुआ जब अभिषेक शर्मा ने गेंदबाज़ अर्शदीप के एक ओवर को पूरी तरह अपने नाम कर लिया. पावरप्ले के इस ओवर में अभिषेक ने न सिर्फ बड़े शॉट्स खेले, बल्कि गेंदबाज़ की हर छोटी गलती का पूरा फायदा उठाया. अर्शदीप शुरुआत में अच्छी लेंथ खोजने की कोशिश करते दिखे, लेकिन जल्दी ही उनकी लाइन बिगड़ गई और उन्होंने लगातार ऑफ स्टंप के बाहर गेंदें डालनी शुरू कर दीं.
तीसरे ओवर में उन्होंने 6 की जगह कुल 10 गेंदें फेंकी. इसमें कई वाइड भी शामिल थीं, जिससे दबाव और बढ़ गया. दूसरी तरफ अभिषेक पूरे आत्मविश्वास में नजर आए और जैसे ही उन्हें सही गेंद मिली, उन्होंने बिना किसी हिचक के उसे बाउंड्री के पार भेज दिया. इस ओवर ने मैच का मोमेंटम पूरी तरह बदल दिया और अभिषेक ने 24 रन लूटे.
तीसरे ओवर में जमकर हुई अर्शदीप सिंह की धुनाई:
2.1 – अभिषेक शर्मा ने शॉर्ट गेंद को मिडविकेट के ऊपर जोरदार पुल लगाया, चार रन मिले.
2.2 – लेंथ बॉल पर शानदार टाइमिंग, मिड-ऑन के ऊपर से शॉट, एक बाउंस में लगाया चौका.
2.3 – आउटस्विंगर काफी बाहर ऑफ पर, इसे अभिषेक ने ने छोड़ दिया, वाइड हो गई.
2.3 – फिर से बाहर जाती गेंद, इस बार भी छोड़ दिया, लेकिन इस बार वाइड नहीं दिया गया, डॉट बॉल।
2.4 – लगातार कंट्रोल खोते हुए अर्शदीप ने ऑफ के काफी बाहर गेंद डाली, वाइड हुई.
2.4 – फिर बाहर जाती गेंद, एक और वाइड
2.4 – स्लोअर बाउंसर सिर के ऊपर से, इस बार फिर वाइड
2.4– इस बार अभिषेक ने मौका नहीं छोड़ा, स्लोअर बॉल पर सीधा, छक्का लगाया
2.5 – शॉर्ट बॉल पर लेग साइड में शिफ्ट होकर बड़ा शॉट, इसे भी छक्का लगाया
2.6 – यॉर्कर डाली गई, अभिषेक ने स्क्वायर लेग की ओर खेला, इसपर रन नहीं आए