PBKS vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. टीम की ओर से बल्लेबाज़ों ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरुआत से ही रनगति तेज रखी. जवाब में पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पंजाब के बल्लेबाज़ों ने दबाव में भी बेहतरीन संयम दिखाया और बड़े शॉट्स के साथ मैच अपने नाम किया. हैदराबाद की यह तीसरी हार है. पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने शानदार 69 रन की पारी खेली.
आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन का स्कोर खड़ा किया है. SRH की ओर से अभिषेक शर्मा ने 74 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 38 रन बनाए. वहीं, ईशान किशन ने 27 और हेनरिक क्लासेन ने 39 रनों का योगदान दिया. इसकी बदौलत हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 220 रनों का टारगेट दिया है. पंजाब की ओर अर्शदीप सिंह और शशांक ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा जेवियर बार्टलेट ने भी 1 विकेट हासिल किया. अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 220 रनों की जरूरत है.
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. (इम्पैक्ट सब: नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार)
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, इशान मलिंगा. (इम्पैक्ट सब: जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंदु मेंडिस)
PBKS vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने शानदार 69 रन की पारी खेली.
PBKS vs SRH LIVE Updates: पंजाब किंग्स के लिए अब जीत यहां से तय नजर आ रही है. श्रेयस अय्यर पचासा बनाकर खेल रहे हैं. पंजाब को जीत के लिए अब सिर्फ 18 रन चाहिए. उनके पास 3 ओवर हैं.
PBKS vs SRH LIVE Updates: 13 ओवर का खेल खत्म हो गया है. पंजाब को अब जीत के लिए कुल 42 गेंदों में 66 रन चाहिए. क्रीज पर श्रेयस अय्यर 20 और नेहाल वढेरा हैं. स्कोर 154-3
PBKS vs SRH LIVE Updates: 10 ओवर का खेल खत्म हो गया है. पंजाब को अब जीत के लिए कुल 60 गेंदों में 96 रन चाहिए. क्रीज पर कूपर कॉनली 7 और श्रेयस अय्यर 5 हैं. स्कोर 124-2
PBKS vs SRH LIVE Score Updates: पंजाब किंग्स पहला झटका लगा. प्रियांश आर्या 57 रन बनाकर आउट हो गए. पंजाब का स्कोर 7.5 ओवर के बाद 106-1