<
Categories: क्रिकेट

SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा का तूफान, अर्शदीप सिंह बेहाल, पड़ी इतनी मार, जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे

आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जा रहा है. मैच में शुरुआत से ही रोमांच देखने को मिला, लेकिन असली धमाका तब हुआ जब अभिषेक शर्मा ने गेंदबाज़ अर्शदीप के एक ओवर को पूरी तरह अपने नाम कर लिया.

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मैच आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जा रहा है. मैच में शुरुआत से ही रोमांच देखने को मिला, लेकिन असली धमाका तब हुआ जब अभिषेक शर्मा ने गेंदबाज़ अर्शदीप के एक ओवर को पूरी तरह अपने नाम कर लिया. पावरप्ले के इस ओवर में अभिषेक ने न सिर्फ बड़े शॉट्स खेले, बल्कि गेंदबाज़ की हर छोटी गलती का पूरा फायदा उठाया. अर्शदीप शुरुआत में अच्छी लेंथ खोजने की कोशिश करते दिखे, लेकिन जल्दी ही उनकी लाइन बिगड़ गई और उन्होंने लगातार ऑफ स्टंप के बाहर गेंदें डालनी शुरू कर दीं.
तीसरे ओवर में  उन्होंने 6 की जगह कुल 10 गेंदें फेंकी. इसमें कई वाइड भी शामिल थीं, जिससे दबाव और बढ़ गया. दूसरी तरफ अभिषेक पूरे आत्मविश्वास में नजर आए और जैसे ही उन्हें सही गेंद मिली, उन्होंने बिना किसी हिचक के उसे बाउंड्री के पार भेज दिया. इस ओवर ने मैच का मोमेंटम पूरी तरह बदल दिया और अभिषेक ने 24 रन लूटे.

तीसरे ओवर में जमकर हुई अर्शदीप सिंह की धुनाई:

2.1 – अभिषेक शर्मा ने शॉर्ट गेंद को मिडविकेट के ऊपर जोरदार पुल लगाया, चार रन मिले.
2.2 – लेंथ बॉल पर शानदार टाइमिंग, मिड-ऑन के ऊपर से शॉट, एक बाउंस में लगाया चौका.
2.3 – आउटस्विंगर काफी बाहर ऑफ पर, इसे अभिषेक ने ने छोड़ दिया, वाइड हो गई.
2.3 – फिर से बाहर जाती गेंद, इस बार भी छोड़ दिया, लेकिन इस बार वाइड नहीं दिया गया, डॉट बॉल।
2.4 – लगातार कंट्रोल खोते हुए अर्शदीप ने ऑफ के काफी बाहर गेंद डाली, वाइड हुई.
2.4 – फिर बाहर जाती गेंद, एक और वाइड
2.4 – स्लोअर बाउंसर सिर के ऊपर से, इस बार फिर वाइड
2.4– इस बार अभिषेक ने मौका नहीं छोड़ा, स्लोअर बॉल पर सीधा, छक्का लगाया
2.5 – शॉर्ट बॉल पर लेग साइड में शिफ्ट होकर बड़ा शॉट, इसे भी छक्का लगाया
2.6 – यॉर्कर डाली गई, अभिषेक ने स्क्वायर लेग की ओर खेला, इसपर रन नहीं आए
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन का खतरा… अगर अधिक समय तक पहनेंगे टाइट जींस, जल्द बदलें फैशन, वरना…

Disadvantages Of Tight Jeans: फैशन के दौर में अगर किसी चीज की गारंटी नहीं है…

Last Updated: April 11, 2026 18:09:41 IST

CSK vs DC Weather: चेन्नई के चेपॉक में आज होगी रनों की बारिश या ओस करेगी काम तमाम? टॉस जीतते ही तय हो जाएगा विजेता!

CSK vs DC Weather Forecast: चेन्नई में हार की हैट्रिक के बाद क्या वापसी कर…

Last Updated: April 11, 2026 18:01:11 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Tata harrier? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

अक्सर लोग इस कार को लेने के लिए सोचते हैं. अगर आप एक सैलरी वाले…

Last Updated: April 11, 2026 17:55:44 IST

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी का प्लान तैयार! 500 बड़ी रैलियों का होगा आयोजन; मैदान में होगा संग्राम

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना प्लान तैयार…

Last Updated: April 11, 2026 17:55:15 IST

सुपरफास्ट होगा दिल्ली से देहरादून का सफर, साउंडप्रूफ एक्सप्रेसवे से बदलेगा अंदाज, क्या है खासियत?

दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर काफी आसान होने वाला है. इसके सफर का…

Last Updated: April 11, 2026 17:47:18 IST

पीएम मोदी को भी पसंद है ये सुपरफूड, डायबिटीज से लेकर पाचन के लिए राममबाण

जैसा की सभी को पता है कि पीएम मोदी अपनी हेल्थ को लेकर काफी सीरियस…

Last Updated: April 11, 2026 17:43:28 IST