Live
Search
Home > क्रिकेट > 0, 0, 0… अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो जारी, T20I में दोहराया संजू सैमसन का अनचाहा रिकॉर्ड; शर्मनाक लिस्ट में भी जुड़ा नाम

0, 0, 0… अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो जारी, T20I में दोहराया संजू सैमसन का अनचाहा रिकॉर्ड; शर्मनाक लिस्ट में भी जुड़ा नाम

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार 3 बार डक पर आउट हो चुके हैं. इस साल अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में 5 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. इससे उन्होंने संजू सैमसन के अनचाहे रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 19, 2026 14:40:36 IST

Mobile Ads 1x1

Abhishek Sharma: भारत के सलामी विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेल रहे हैं. इस वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा 3 मैच खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका खाता नहीं खुल पाया है. 18 फरवरी को अभिषेक शर्मा अहमदाबाद के मैदान में नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलने उतरे. इस मुकाबले के पहले ओवर में ही अभिषेक शर्मा तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए. इस विश्व कप में यह लगातार तीसरी बार था जब अभिषेक शर्मा जीरो के स्कोर पर आउट हुए. अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. इसके बाद वह नामीबिया के खिलाफ खेलने नहीं उतरे थे. फिर अभिषेक शर्मा कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए.

इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भी उनका खाता नहीं खुल पाया. नीदरलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट होने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. अभिषेक शर्मा साल 2026 में 5 बार शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं. पिछले साल पाकिस्तान के साइम अयूब 6 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे.

अभिषेक ने की संजू सैमसन की बराबरी

अभिषेक शर्मा इन दिनों अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. साल 2026 की शुरुआत में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज में अभिषेक शर्मा 2 बार डक पर आउट हुए थे. फिर टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा 3 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए. इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन (Sanju Samson) के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अभिषेक शर्मा साल 2026 में 5 बार शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं. इससे पहले संजू सैमसन साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 5 बार बिना खाता खोले आउट हुए थे. अब अभिषेक शर्मा भी संजू सैमसन की अनचाही लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरी है. टूर्नामेंट से पहले अभिषेक शर्मा को भारत के लिए सबसे बड़ा एक्स फैक्टर बताया जा रहा था. बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जो पहली गेंद पर ही छक्का लगाकर गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा के फॉर्म में न होने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. भारत ने लीग स्टेज में अपने सभी मैच जीत लिए हैं, लेकिन अब सूर्यकुमार यादव की टीम के सामने सुपर-8 की चुनौती है. सुपर-8 में भारतीय टीम का मुकाबला बड़ी टीमों के साथ होगा. ऐसे में अभिषेक शर्मा का फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > 0, 0, 0… अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो जारी, T20I में दोहराया संजू सैमसन का अनचाहा रिकॉर्ड; शर्मनाक लिस्ट में भी जुड़ा नाम

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 19, 2026 14:40:36 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS