<
Categories: क्रिकेट

Ajit Agarkar: क्या अजीत अगरकर की होगी छुट्टी? चीफ सिलेक्टर की कुर्सी पर संकट! BCCI पर सबकी नजर

Ajit Agarkar: भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म होने वाला है. ऐसे में चर्चा चल रही है कि क्या अजीत अगरकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे?

Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर अक्सर अपने कड़े फैसले को लेकर चर्चा में रहते हें. अब एक बार फिर अजीत अगरकर खूब चर्चा में हैं. हालांकि इस बार उनके चर्चा में होने की वजह कोई फैसला नहीं है. दरअसल, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का कॉन्ट्रैक्ट इसी साल जून में खत्म होने वाला है. ऐसे में सवाल है कि क्या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाएगी या फिर किसी और को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. रिपोर्ट्स की मानें, बीसीसीआई आने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए अजीत अगरकर को ही चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी देना चाहती है.

ऐसे में संभव है कि अजीत अगरकर कॉन्ट्रैक्ट जून 2027 तक बढ़ा दिया जाएगा. बता दें कि अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने 3 आईसीसी ट्रॉफी (टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 विश्व कप 2026) अपने नाम की है. ऐसे में वह चीफ सिलेक्टर के पद के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं.

क्या बढ़ेगा अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक BCCI अधिकारी ने बताया कि अगरकर के कार्यकाल में टीम ने सहज बदलाव किया और साहसिक फैसले लेने में कोई संकोच नहीं दिखाया. ऐसे में बोर्ड को लगता है कि अगरकर को अपना कार्यकाल आगे भी जारी रखना चाहिए. अधिकारी ने बताया कि आईपीएल मैचों के दौरान बीसीसीआई के अधिकारी उनसे बात करेंगे और उन्हें अपडेट देंगे.

2027 वर्ल्ड कप के लिए लेने होंगे कड़े फैसले

दरअसल, बीसीसीआई आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाना चाहता है. इसकी वजह है कि चीफ सिलेक्शन कमेटी में आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा अभी नए सदस्य हैं, जिनके पास ऐसे कड़े फैसले लेने का अनुभव नहीं है. वहीं, अगरकर ने पिछले महीने खेले गए वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन को वापस बुलाने और शुभमन गिल को बाहर करने जैसे बड़े फैसले लिए. वहीं, आने वाले समय में भारतीय टीम को नए टी20 कप्तान की भी तलाश होगी. ऐसे में इन कड़े फैसलों के लिए अजीत अगरकर के नेतृत्व की जरूरत होगी. साथ ही अगले साल अक्टूबर-नवंबर में 50 ओवर का वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा. इसके लिए भी भारतीय टीम के सिलेक्शन में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

अगरकर के कार्यकाल में हुए बदलाव

अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम (Team India) में कई बड़े बदलाव हुए. विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया. शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे की कप्तानी दे दी गई. वहीं, टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव को दे दी गई. टी20 क्रिकेट में भारत ने अपना परचम लहराया, लेकिन टेस्ट में खराब प्रदर्शन रहा. भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड से क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST