<
Categories: क्राइम

प्यार में कलमा पढ़ इस्लाम कुबूल करने को तैयार! मुस्लिम प्रेमी ने दिया धोखा; तो आशिक के घर के बाहर बुर्का पहन खाया जहर

Love Affair: उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले से प्रेम की एक ऐसी दास्तां सामने आ रही है जिसे जानने के बाद आपके आंखों से आंसू निकलने लगेंगे. दरअसल यहां के एक कस्बे  में एक युवा हिंदू महिला अपने मुस्लिम प्रेमी से शादी करने पर इतनी अड़ गई कि उसने न सिर्फ धर्म परिवर्तन का फैसला लिया.

Love Affair: उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले से प्रेम की एक ऐसी दास्तां सामने आ रही है जिसे जानने के बाद आपके आंखों से आंसू निकलने लगेंगे. दरअसल यहां के एक कस्बे  में एक युवा हिंदू महिला अपने मुस्लिम प्रेमी से शादी करने पर इतनी अड़ गई कि उसने न सिर्फ धर्म परिवर्तन का फैसला लिया, बल्कि अपने प्रेमी के घर के बाहर ज़हर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. वहीं, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल में भेजा जा रहा है. 

प्रेमी के खातिर पहना बुर्का

जानकारी के मुताबिक 18 साल की ये स्थानीय युवती पिछले एक साल से एक मुस्लिम युवक के साथ रिलेशन में आ गई और उससे बहुत प्रेम करने लगी. वहीं युवती का कहना है कि उनके बीच गहरा रिश्ता था और उन्होंने हमेशा साथ रहने का वादा किया हुआ था. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने साथ जीने और मरने की भी कस्मे खाई हुईं थीं. उसके प्रति उसका प्रेम इतना गहरा था कि उसने अपने प्रेमी की खातिर बुर्का पहनना भी शुरू कर दिया था.

जब पिता को पता चली पूरी कहानी

वहीं जब लड़की के पिता को इस रहते का पता चला तो वो आक्रोश में आ गए और तब तो वो आग बबूला हो गए जब उन्हें पता चला कि लड़का मुस्लिम है. इसके बाद उन्होंने इसका ज़ोरदार विरोध किया. लेकिन, उसकी माँ अपनी बेटी की खुशी के लिए इस शादी को स्वीकार करने को तैयार थी. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विवाद इतना बढ़ गया कि, लगभग छह महीने पहले, पिता ने अपनी पत्नी और बेटी दोनों को घर से निकाल दिया. तब से, माँ और बेटी ताजपुर में ही एक किराए के कमरे में रह रही थीं.

ऐसे युवक ने दिया धोखा

सिर्फ यही नहीं हालात तब और ज्यादा बिगड़ गए जब युवती अपनी माँ के साथ, बुर्का पहने हुए, अपने प्रेमी के घर पहुंची. इस दौरान उसने प्रस्ताव रखा कि वो ‘कलमा’ पढ़ने और इस्लाम कबूल करने को तैयार है, बशर्ते उसका प्रेमी उससे तुरंत शादी कर ले. कानूनी नतीजों और सरकार के कड़े नियमों का हवाला देते हुए, युवक ने शादी को अगले साल तक टालने की कोशिश की. जब युवती ने इस बात पर ज़ोर दिया, तो युवक ने अपना मोबाइल फ़ोन बंद कर दिया और घर से भाग गया.

90s Hit Songs: बारिश, भीगी साड़ी और बोल्डनेस! 90s के गानों में इन हसीनाओं ने दिखाया था अपना रंग-रूप; बूढ़ों की भी जाग उठी थी जवानी

प्रेमिका ने उठाया बड़ा कदम

इसके बाद अपने प्रेमी के दरवाज़े पर ताला लगा देखकर और उसे कहीं भी न पाकर, युवती पूरी तरह से टूट गई. इस हताशा और निराशा से घिरकर, उसने अपने प्रेमी के घर के ठीक बाहर ही कोई ज़हरीला पदार्थ खा लिया. युवती को दर्द से कराहते देख वहाँ अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती के परिवार की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस लिखित शिकायत मिलने का इंतज़ार कर रही है, जिसके बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST