Vaibhav Sooryavanshi: एलन बॉर्डर ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें 'दूसरा ब्रायन लारा' बताया है. जानिए इस 15 वर्षीय बल्लेबाज पर दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की राय
एलन बॉर्डर ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें 'दूसरा ब्रायन लारा' बताया है.
Allan Border on Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट की दुनिया में जब कोई खिलाड़ी अपनी उम्र से कहीं बड़े कारनामे करने लगे तो दिग्गजों का ध्यान उसकी ओर खिंचना स्वाभाविक है. बिहार के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आजकल कुछ ऐसा ही कमाल कर रहे हैं. आईपीएल की नीलामी से लेकर मैदान पर उनके बेखौफ शॉट्स तक हर तरफ बस उन्हीं की चर्चा है.
अक्सर युवा खिलाड़ियों की तुलना महान दिग्गजों से की जाती है लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान और क्रिकेट के कड़े आलोचक माने जाने वाले एलन बॉर्डर किसी 15 साल के बच्चे में ‘ब्रायन लारा’ की झलक देख लें तो समझ लीजिए कि मामला वाकई गंभीर और खास है. बॉर्डर ने वैभव की बल्लेबाजी में कुछ ऐसा देखा है जिसने उन्हें यह बड़ी भविष्यवाणी करने पर मजबूर कर दिया. आखिर क्यों दुनिया वैभव को लेकर इतनी रोमांचित है? आइए जानते हैं.
Mid-Day के साथ एक इंटरव्यू में एलन बॉर्डर ने वैभव के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि वह एक शानदार खिलाड़ी है. उसकी बैटिंग में ब्रायन लारा की झलक दिखाई देती है. मैंने 14 या 15 साल की उम्र में किसी बल्लेबाज को इतनी ताकत से गेंद मारते हुए कभी नहीं देखा.’
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने आगे कहा, ‘हाँ कभी-कभी आप सोच में पड़ सकते हैं, ‘क्या उसे सच में उस खास पल में उस तरह का शॉट खेलने की जरूरत थी?’ इस तरह की बातें. लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि वह एक बहुत ही रोमांचक खिलाड़ी है.’ अपनी बात जारी रखते हुए एलन बॉर्डर ने कहा, ‘उस उम्र में जिस तरह से वह खेलता है उसके लिए इतनी आत्मविश्वास दिखाना काफी मुश्किल काम है. उसके पास हर तरह के शॉट खेलने की काबिलियत है. मुझे पता है कि यह T20 क्रिकेट है इसलिए यह वह फॉर्मेट नहीं है जो सच में किसी बल्लेबाज की असली काबिलियत की परीक्षा लेता हो लेकिन निश्चित रूप से ऐसा लगता है कि उसमें कुछ खास बात है. सिर्फ़ यही एहसास ही काफी है.’
महान एलन बॉर्डर ने कहा, ‘वह कुछ ऐसे शॉट खेलता है जिन्हें उसकी उम्र के किसी भी खिलाड़ी के लिए खेलना बेहद मुश्किल होगा. ज़रा सोचिए जब वह बड़ा होगा और एक युवा वयस्क खिलाड़ी के तौर पर परिपक्व होगा तब वह कैसा होगा? अभी तो वह सिर्फ़ 15 साल का बच्चा है.’
15 साल के सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए, 70 साल के बॉर्डर ने कहा, ‘ऐसा लगता है जैसे वह विकेट से थोड़ा आगे बढ़ता है फिर भी वह गेंद के जवाब में एकदम सही शॉट खेलने में कामयाब रहता है. ऐसा लगता है जैसे वह पूरे 360 डिग्री के दायरे में शॉट खेलने में सक्षम है. इसलिए इसमें बिल्कुल भी शक नहीं है कि उसका भविष्य बेहद शानदार है… हम सच में कुछ बहुत खास देख रहे हैं.’
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…