Aniket Verma: अनिकेत वर्मा की किस्मत तब बदली जब उन्होंने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2024 में भोपाल लेपर्ड्स के लिए खेलते हुए कहर बरपाया. वहां उन्होंने सिर्फ पांच इनिंग्स में 205 के स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए. उनकी पावर-हिटिंग काबिलियत की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें IPL 2025 ऑक्शन में उनके बेस प्राइस ₹30 लाख पर खरीदा.
IPL 2026: अनिकेत वर्मा की कहानी
Aniket Verma: अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन हार के बाद भी राजस्थान के लिए जो पॉजिटिव बात थी वो है अनिकेत वर्मा के रूप में टीम को एक ऐसा फिनिशर मिल गया है जो भविष्य में विरोधी टीमों के लिए बुरा सपना साबित हो सकता है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में, जब अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और नीतीश रेड्डी जैसे दिग्गज सस्ते में आउट हो गए, तब 24 साल के अनिकेत ने सिर्फ 18 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेलकर हैदराबाद को 201 तक पहुंचाया. उनके 238.89 के स्ट्राइक रेट ने RCB कैंप में खलबली मचा दी थी.
पिछला साल अनिकेत वर्मा के लिए किसी सपने से कम नहीं था. अपने डेब्यू सीजन में, उन्होंने 12 पारियों में 166.19 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाकर अपनी काबिलियत साबित की. IPL 2026 की अपनी पहली ही पारी में जिस तरह से उन्होंने बड़े शॉट खेले, उससे साफ पता चलता है कि वह लंबी दूरी के रनर हैं. उनकी बेखौफ बैटिंग ने हैदराबाद को मिडिल ऑर्डर में वो ताकत दी है जिसकी टीम को तलाश थी.
उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मे अनिकेत वर्मा डोमेस्टिक क्रिकेट में मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट करते हैं. दिलचस्प बात यह है कि IPL 2025 तक अनिकेत ने मध्य प्रदेश के लिए सिर्फ एक T20 मैच खेला था, लेकिन आज अपने टैलेंट की बदौलत उनके नाम 25 T20 मैच हैं. इन मैचों में उन्होंने 164.81 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं. यह भी हैरानी की बात है कि अनिकेत ने अभी तक एक भी फर्स्ट-क्लास या लिस्ट A मैच नहीं खेला है, फिर भी वह T20 फॉर्मेट में एक स्टार बनकर उभरे हैं.
अनिकेत वर्मा की सफलता के पीछे संघर्ष की एक लंबी और दर्दनाक कहानी छिपी है. अनिकेत जब सिर्फ तीन साल के थे, तब उनकी मां का निधन हो गया था. एक साल बाद, उनके पिता की दूसरी शादी ने परिवार को तोड़ दिया. इस मुश्किल समय में उनकी दादी पार्वती वर्मा उनका सहारा बनीं. वह अनिकेत को भोपाल ले आईं और वहीं उनका पालन-पोषण किया. अपने माता-पिता के सपोर्ट के बिना और अपनी दादी की गाइडेंस में पले-बढ़े इस खिलाड़ी ने अब मैदान पर अपना दबदबा कायम कर लिया है, यह साबित करते हुए कि पक्के इरादे से किस्मत भी बदली जा सकती है.
अनिकेत वर्मा की किस्मत तब बदली जब उन्होंने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2024 में भोपाल लेपर्ड्स के लिए खेलते हुए कहर बरपाया. वहां उन्होंने सिर्फ पांच इनिंग्स में 205 के स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए. उनकी पावर-हिटिंग काबिलियत की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें IPL 2025 ऑक्शन में उनके बेस प्राइस ₹30 लाख पर खरीदा. आज वही 30 लाख रुपये का खिलाड़ी हैदराबाद के लिए करोड़ों का मैच विनर साबित हो रहा है.
Hot Milk Help You good Sleep: दूध में कैल्शियम, कार्ब्स, विटामिन समेत तमाम माइक्रोन्यूट्रीएंट्स पाए…
Hanuman Jayanti 2026: हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती…
MI vs KKR weather Forecast: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम वानखेड़े में…
Pushpanjali Kumari Bihar Board topper: पुष्पांजलि कुमारी ने संयुक्त रूप से बिहार बोर्ड कक्षा 10…
इस सीजन के शुरुआत सेही लोगों ने टिकट बुकिंग करने में अपना दिल और जान…
एक पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली से गुहार लगाई है कि वह टेस्ट क्रिकेट में…