Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Hanuman Jayanti 2026: हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है. इस दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था, इसलिए भक्त पूरे श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करते हैं. हनुमान जी को संकटमोचक और शक्ति का प्रतीक माना जाता है, जो अपने भक्तों के कष्ट दूर करते हैं,आइए जानते हैं सही तारीख, महत्व और पूजा विधि.
कब है हनुमान जंयती
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा से बजरंगबली की पूजा करते हैं और उनकी कृपा पाने की कामना करते हैं. मान्यता है कि भगवान हनुमान आज भी चिरंजीवी रूप में धरती पर मौजूद हैं.
इस दिन सुबह स्नान कर हनुमान जी की पूजा, दीप जलाना, बूंदी का भोग लगाना और हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ* करना शुभ माना जाता है. सच्चे मन से की गई आराधना से सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.
पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता अंजनी और वानरराज केसरी के घर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था. इसलिए उन्हें अंजनीपुत्र और केसरीनंदन कहा जाता है.हनुमान जी को भगवान शिव का अंशावतार भी माना जाता है. उनका जन्म भगवान श्रीराम की सेवा और धर्म की रक्षा के लिए हुआ था.हनुमान जी
सच्चे मन से पूजा करने पर वे भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं
इस दिन भक्त विशेष नियमों के साथ पूजा करते हैं:
1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें
2. घर के मंदिर में लकड़ी की चौकी पर हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें
3. घी या चमेली के तेल का दीपक जलाएं
4. हनुमान जी को बूंदी या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं
5. हनुमान चालीसा का पाठ करें
6. मंदिर जाकर चोला, नारियल, तेल और प्रसाद चढ़ाएं
7. सुंदरकांड का पाठ और श्रीराम नाम का जप करें
ॐ हं हनुमते नमः
ॐ अंजनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो हनुमान प्रचोदयात्
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…
बंगाल सरकार ने राज्य का राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से एक बार फिर 'धनलक्ष्मी' और…
Meerut News: मेरठ में बकरीद से पहले एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का गैंगस्टर सलमान…