Arjun Tendulkar Interview: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने IPL 2026 से पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया. हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन तेंदुलकर ने बताया कि उनके ज्यादा क्रिकेटर दोस्त नहीं हैं. अर्जुन तेंदुलकर ने साफ तौर पर बताया कि वह उनका सर्किल काफी छोटा है. वह काफी कम लोगों के साथ घुलते मिलते हैं. अर्जुन तेंदुलकर के इस बयान ने फैंस को हैरान कर दिया है कि एक प्रोफेशनल क्रिकेटर होने के बावजूद अर्जुन तेंदुलकर का कोई करीबी दोस्त क्रिकेटर नहीं है. अर्जुन तेंदुलकर IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा हैं. पिछले साल वह मुंबई इंडियंस की टीम में थे, लेकिन ज्यादा कम्पटीशन होने की वजह से अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए. इसके चलते मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया. फिर मिनी ऑक्शन में LSG ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.
अर्जुन तेंदुलकर ने खोला निजी जीवन का राज
LSG के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे. इस दौरान शुभांकर मिश्रा ने अर्जुन तेंदुलकर की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया. इस पर अर्जुन तेंदुलकर ने बताया कि वह खुद को शांत रखने के लिए खास तरीका अपनाते हैं. उन्होंने बताया कि गोवा में उनके घर पर 5 डॉग्स हैं, जिनके साथ वह टाइम स्पेंड करते हैं. अर्जुन तेंदुलकर ने कहा, ‘मेरे पास गोवा में 5 डॉग्स हैं मैं उनके साथ खेलता हूं. इसी दौरान अर्जुन ने बताया कि उनके ज्यादातर दोस्त क्रिकेट नहीं है, जिसके चलते वह उनसे क्रिकेट की बातें नहीं करते हैं. उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों को क्रिकेट की ज्यादा जानकारी नहीं है.
इस दिग्गज को आदर्श मानते हैं अर्जन
अर्जुन तेंदुलकर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं. उन्होंने अपने पिता सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया. वहीं, इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने ट्रोलर्स और सोशल मीडिया को लेकर भी बातचीत की. अर्जुन ने कहा, ‘नहीं, मुझे किसी आलोचना का डर नहीं है.’ दरअसल, सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर को अक्सर नेपोटिज्म के नाम पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.
IPL 2026 में अर्जुन पर रहेंगी नजरें
अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे. फैंस की नजरें उन पर बनी रहेंगी कि वह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं. बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें गेंद से 3 विकेट चटकाए हैं, जबकि बल्ले से 13 रन बनाए हैं.