Arjun Tendulkar Yorker Video Viral: मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपरजायंट्स में आए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर IPL 2026 में अभी तक प्लेइंग XI में नहीं खेल पाए हैं. लेकिन नेट्स में उनकी गेंदबाजी बहुत अच्छी दिख रही है. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह खतरनाक यॉर्कर डालते हुए नजर आ रहे हैं.
अर्जन तेंदुलकर के सामने फीके दिखे ऋषभ पंत.
IPL 2026: मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपरजायंट्स में आए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर IPL 2026 में अभी तक प्लेइंग XI में नहीं खेल पाए हैं.टीम में किसे खिलाना है, यह फैसला खिलाड़ी के हाथ में नहीं होता. लेकिन अर्जुन पूरी मेहनत कर रहे हैं ताकि कोच और टीम मैनेजमेंट उन पर ध्यान दें. लेकिन नेट्स में उनकी गेंदबाजी बहुत अच्छी दिख रही है. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह खतरनाक यॉर्कर डालते हुए नजर आ रहे हैं.
26 साल के अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह बहुत सटीक यॉर्कर गेंद डालते नजर आ रहे हैं. वह बार-बार गेंद बल्लेबाज के पैरों के पास डालते हैं, जिससे खेलना मुश्किल हो जाता है. टीम के कप्तान ऋषभ पंत को भी उनके खिलाफ संभलकर खेलना पड़ा. प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन ने किसी को भी आसान गेंद नहीं दी. उन्होंने अपने ही टीम के खिलाड़ियों को भी कड़ी टक्कर दी.
पंत को उनकी तेज और सटीक गेंदों के सामने बचाव करना पड़ा. उनकी शानदार गेंदबाजी देखकर फैंस बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं. कई लोग पूछ रहे हैं कि उन्हें अभी तक खेलने का मौका क्यों नहीं मिला. लखनऊ में आने के बाद अर्जुन लगातार कोच और सीनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे हैं. भारत के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी उनकी मेहनत की तारीफ की है और कहा है कि वह बहुत मेहनती और अच्छे खिलाड़ी हैं.
अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा खेल दिखाया है. अब उनके हाल के प्रदर्शन से लग रहा है कि वह IPL खेलने के लिए तैयार हैं. 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इडेन गार्डन में होने वाले मैच में उन्हें मौका मिल सकता है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा.
Today Weather News 08 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड के ऊंचाई वाले इलाकों…
Wrestlemania XXX: साल 2014 में रेसलमेनिया 30 में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पूरी…
Rahman Dakait Poster Controversy: अखिलेश यादव को फिल्म विलेन 'रहमान डकैत' बताने पर मचा बवाल.…
टेस्ला ने भारत में अपना पांचवां सुपरचार्जर लगा दिया है. कंपनी ने ये ईवी चार्जिंग…
Number of Rounds: अक्सर आपने देखा होगा कि मंदिर में पूजा के बाद लोग श्रद्धा…
Eye Safety Tips in Summer: गर्मियों की तपिश सेहत के लिए ठीक नहीं मानी जाती…