<

भारत में टेस्ला का पांचवां सुपरचार्जर: क्या फ्यूल स्टेशनों तक पहुंच गई है EV चार्जिंग, क्या है हकीकत?

टेस्ला ने भारत में अपना पांचवां सुपरचार्जर लगा दिया है. कंपनी ने ये ईवी चार्जिंग नवी मुंबई के नेक्सस सीवुड्स मॉल में लगाया गया है. ये भारत में कंपनी का पहला ऐसा चार्जिंग स्टेशन है, जो मॉल में लगाया गयाा है.

Tesla Charging Station: अमेरिकी ईवी निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार मॉडल वाई को लॉन्च किया था. कंपनी ने नवी मुंबई में अपना भारत का पांचवां चार्जिंग स्टेशन लगा दिया है. ये सुपरचार्जर मुंबई के नेक्सस सीवुड्स मॉल में लगाया गया है. अब लोग शॉपिंग करने के साथ ही अपनी ईवी को भी आसानी से चार्ज कर सकेंगे. बता दें कि भारत में अब तक किसी भी मॉल के अंदर चार्जिंग फैसिलिटी नहीं थी. इस नई सुविधा के तहत मॉल में 8 चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं. ये चार्जिंग स्टेशन मॉल के B1 पार्किंग एरिया में लगाए गए हैं. कंपनी के इस कदम से टेस्ला कार मालिकों को बड़ी राहत मिल सकती है.

इन जगहों पर लगे हैं चार्जिंग स्टेशन

जानकारी के अनुसार, इससे पहले टेस्ला चार चार्जिंग स्टेशन लगा चुकी है. इसमें गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई के चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि वो पूरे देश में अपने सुपर चार्जर नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही है. वहीं कंपनी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए ऐसी लोकेशन की तलाश में है जहां लोग आमतौर पर समय बिताते हैं. इनमें मुख्य रूप से मॉल, हाईवे रेस्ट स्टॉप और बड़े फूड कोर्ट आदि शामिल हैं. जिस समय पर ईवी मालिक अपना समय व्यतीत करते हैं, तो उसी दौरान वे अपनी गाड़ी को पार्किंग में कड़ा करके आसानी से चार्जिंग कर सकते हैं.

15 मिनट में हो सकता है चार्ज

मुंबई में इस नए स्टेशन पर डीसी चार्जिंग वाले सुपरचार्जर लगाए गए हैं. इनकी स्पीड 250 kW तक है. इसके साथ ही 4 डेस्टिनेशन चार्जर लगाए गए हैं. डेस्टिनेशन चार्जर 11 kW की पावर देते हैं. ईवी यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से चार्जिंग ऑप्शन चुन सकते हैं. इन चार्जिंग स्टेसन से टेस्ला वाई मॉडल को 15 मिनट में 275 किलोमीटर तक की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा आप टेस्ला के मोबाइल ऐप से नजदीकी चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST