<
Categories: क्रिकेट

Arjun Tendulkar Yorker Video Viral: बुमराह जैसी यॉर्कर, अर्जुन तेंदुलकर के सामने पस्त हुए ऋषभ पंत, वीडियो वायरल

Arjun Tendulkar Yorker Video Viral: मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपरजायंट्स में आए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर IPL 2026 में अभी तक प्लेइंग XI में नहीं खेल पाए हैं. लेकिन नेट्स में उनकी गेंदबाजी बहुत अच्छी दिख रही है. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह खतरनाक यॉर्कर डालते हुए नजर आ रहे हैं.

IPL 2026: मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपरजायंट्स में आए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर IPL 2026 में अभी तक प्लेइंग XI में नहीं खेल पाए हैं.टीम में किसे खिलाना है, यह फैसला खिलाड़ी के हाथ में नहीं होता. लेकिन अर्जुन पूरी मेहनत कर रहे हैं ताकि कोच और टीम मैनेजमेंट उन पर ध्यान दें. लेकिन नेट्स में उनकी गेंदबाजी बहुत अच्छी दिख रही है. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह खतरनाक यॉर्कर डालते हुए नजर आ रहे हैं.

26 साल के अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह बहुत सटीक यॉर्कर गेंद डालते नजर आ रहे हैं. वह बार-बार गेंद बल्लेबाज के पैरों के पास डालते हैं, जिससे खेलना मुश्किल हो जाता है. टीम के कप्तान ऋषभ पंत  को भी उनके खिलाफ संभलकर खेलना पड़ा. प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन ने किसी को भी आसान गेंद नहीं दी. उन्होंने अपने ही टीम के खिलाड़ियों को भी कड़ी टक्कर दी.

पंत को उनकी तेज और सटीक गेंदों के सामने बचाव करना पड़ा. उनकी शानदार गेंदबाजी देखकर फैंस बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं. कई लोग पूछ रहे हैं कि उन्हें अभी तक खेलने का मौका क्यों नहीं मिला. लखनऊ में आने के बाद अर्जुन लगातार कोच और सीनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे हैं. भारत के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी उनकी मेहनत की तारीफ की है और कहा है कि वह बहुत मेहनती और अच्छे खिलाड़ी हैं.

क्या 9 अप्रैल को खेलेंगे अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा खेल दिखाया है. अब उनके हाल के प्रदर्शन से लग रहा है कि वह IPL खेलने के लिए तैयार हैं. 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इडेन गार्डन में होने वाले मैच में उन्हें मौका मिल सकता है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST