Live TV
Search
Live

PBKS vs GT IPL 2026 Highlights: कूपर कॉनली ने ठोकी फिफ्टी, पंजाब का जीत से आगाज, शुभमन गिल की टीम हारी

🕒 Published: Mar 31, 2026 | 02:41 PM IST
🕒 Updated: Mar 31, 2026 | 11:30 PM IST

GT vs PBKS IPL 2026 Highlights : पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया है. पंजाब को आखिरी 6 गेंदों में 2 रन चाहिए थे. कूपर कॉनली ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाया और टीम को जीत दिलाई. उन्होंने पारी में कुल 72 रन ठोके और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान निभाया. जेवियर बार्टलेट ने तेज़ी दिखाते हुए 5 गेंदों में 11 रन ठोके. पंजाब ने इस जीत के साथ 2 अंक हासिल कर लिया है. 

14 ओवर के बाद स्कोर 118 रन पर 4 विकेट हो गया है. इस ओवर में कुल 5 रन बने और एक बड़ा झटका भी लगा. बल्लेबाजी की बात करें तो शशांक सिंह 3 गेंदों में 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि कूपर कोनोली 32 गेंदों में 48 रन बनाकर अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं. टीम अब मध्य ओवरों में संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है.

8 ओवर के बाद स्कोर 72 रन पर 1 विकेट हो गया है. इस ओवर में कुल 8 रन बने, जिसमें एक शानदार छक्का भी शामिल रहा. राशिद खान ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने 2 ओवर में केवल 13 रन दिए हैं और अभी तक कोई विकेट हासिल नहीं किया है.

6 ओवर के बाद स्कोर 55/1 है। इस ओवर में राशिद खान ने काफी कसी हुई गेंदबाज़ी की और सिर्फ 5 रन दिए. प्रभसिमरन सिंह 20 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कूपर कॉनली 27 रन पर टिके हुए हैं. पावरप्ले के अंत तक टीम ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन इस ओवर ने रनगति पर थोड़ा ब्रेक जरूर लगाया.

20 ओवर का खेल खत्म हो गया है. आखिरी ओवर (20वां) में टीम का स्कोर 162/6 तक पहुंचा और इस ओवर में कुल 12 रन बने. 20 वें ओवर की शुरुआत वाइड गेंद से हुई, जिसके बाद कुछ डॉट बॉल्स आईं, लेकिन बीच में एक चौका भी लगा. पंजाब किंग्स को जीत के लिए अब कुल 163 रन बनाने होंगे.

16वें ओवर के बाद टीम का स्कोर 131/4 हो गया है. इस ओवर में सिर्फ 3 रन बने और एक अहम विकेट गिरा. इस समय क्रीज़ पर सुंदर 9 रन (7 गेंद) और शाहरुख खान 1 रन (1 गेंद) बनाकर मौजूद हैं.

12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 102/2 हो गया है और रन गति अच्छी बनी हुई है. ग्लेन फिलिप्स 9 गेंदों में 16 रन बनाकर आक्रामक अंदाज़ में खेल रहे हैं, जबकि बटलर 25 गेंदों में 29 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. चहल ने शुभमन गिल को पवेलियन भेजा.

 9 ओवर के बाद गुजरात की टीम का स्कोर 76 है. शुभमन गिल और जोस बटलर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. पंजाब किंग्स पर दबाव बनता दिखाई दे रहा है. श्रेयस अय्यर को दोनों के खिलाफ रणनीति अपनानी होगी. क्योंकि ये दोनों बल्लेबाजी अगर अधिक समय तक रह गए तो पंजाब के लिए मुश्किल हो जाएगी.

6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 54/1 हो गया है. इस ओवर में कुल 7 रन बने. बटलर 9 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि गिल 16 गेंदों में 28 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. इस बीच टीम को एक झटका भी लगा है. सुदर्शन आउट हो गए.

3 ओवर के बाद टीम ने बिना कोई विकेट खोए 35 रन बना लिए हैं और शुरुआत काफी मजबूत रही है. इस ओवर में कुल 12 रन आए, जिसमें 4, 0, 1, वाइड, 4, 0 और 2 रन शामिल रहे. गिल शानदार लय में नजर आ रहे हैं और 10 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि साईं सुदर्शनने भी अच्छी साझेदारी निभाते हुए 8 गेंदों में 12 रन बनाए हैं.

IPL 2026 का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं वहीं, शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कमान संभाले हुए हैं. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी कर रही है.

अय्यर ने IPL 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जिन्होंने पिछले सीजन अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया था. इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. इन दोनों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें 3 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं. वहीं, पंजाब किंग्स ने भी 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है.

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वाशिंग्टन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा.

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, बेन ड्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, विजयकुमार, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.

GT vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया है. पंजाब को आखिरी 6 गेंदों में 2 रन चाहिए थे. कूपर कॉनली ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाया और टीम को जीत दिलाई.

Live Updates

  • 23:25 (IST) 31 Mar 2026

    GT vs PBKS LIVE Updates: पंजाब के खाते में 2 प्वाइंट

    GT vs PBKS LIVE Updates: 3 विकेट से इस शानदार जीत के बाद पंजाब ने 2 अंक हासिल कर लिए हैं. इस जीत के हीरो कूपर कॉनली रहे जो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे और अंत तक खड़े रहकर 72 रन की पारी खेली और पंजाब को गुजरात के खिलाफ जीत दिलाई.

  • 23:24 (IST) 31 Mar 2026

    GT vs PBKS LIVE Updates: पंजाब का जीत से आगाज

    GT vs PBKS LIVE Updates: पंजाब का जीत से आगाज हुआ है. आखिरी 6 गेंदों में पंजाब की टीम को 2 रन चाहिए थे. कूपर कॉनली ने पहले ही गेंद पर चौका मारा और टीम को जीत दिलाई.

  • 23:21 (IST) 31 Mar 2026

    GT vs PBKS LIVE Updates: 6 गेंदों में चाहिए 2 रन

    GT vs PBKS LIVE Updates: पंजाब को 6 गेंदों में 2 रन चाहिए. कूपर कॉनली और जेवियर बार्टलेट क्रीज पर है. देखना होगा कि मैच में क्या होता है.

  • 23:04 (IST) 31 Mar 2026

    GT vs PBKS LIVE Updates: 17 ओवर का खेल खत्म

    GT vs PBKS LIVE Updates: 17 ओवर का खेल खत्म हो गया है. पंजाब किंग्स को जीत के लिए अब 18 गेदों में 21 रन बनाने हैं. गुजरात की टीम के हाथ से ऐसा लग रहा कि ये मैच निकल चुका है.

  • 22:55 (IST) 31 Mar 2026

    GT vs PBKS LIVE Updates: 90 गेंदों का खेल समाप्त

    GT vs PBKS LIVE Updates: 90 गेंदों का खेल समाप्त हो गया है औऱ मुकाबला रोमांचक हो रहा है. पंजाब किंग्स ने अपने कुल 6 विकेट गंवा दिए है और उन्हें 30 गेदों में और 42 रन चाहिए. पंजाब का स्कोर 121-6

More News