<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: 59 रन ठोके… फिर भी बिना आउट हुए छोड़ा मैदान, वैभव सूर्यवंशी के जिगरी दोस्त के साथ क्या हुआ?

Ayush Mhatre Retired Out: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK ने 18वें ओवर में आयुष म्हात्रे को रिटायर्ड आउट कर वापस बुला लिया. आयुष म्हात्रे 36 गेंदों पर 59 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन टीम की रणनीति के तहत उन्हें वापस लौटना पड़ा. जानें वजह...

Ayush Mhatre Retired Out: 11 अप्रैल  को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस मैच के दौरान CSK के स्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. दरअसल, CSK की पारी के दौरान 18वें ओवर में आयुष म्हात्रे फिफ्टी बनाकर खेल रहे थे. उन्होंने 26 गेंदों पर 59 रन बनाए थे, जिस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के और 3 चौके आए. इस दौरान CSK मैनेजमेंट की रणनीति के तहत आयुष म्हात्रे को ‘रिटायर्ड आउट’ कर दिया गया. उस समय CSK का स्कोर 175/1 था और टीम आखिरी ओवर्स में तेजी से रन बनाना चाहती थी. ऐसे में आयुष म्हात्रे बिना आउट हुए ही मैदान छोड़कर वापस आना पड़ा. इसी के साथ आयुष म्हात्रे CSK के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें अर्धशतक लगाने के बाद रिटायर्ड आउट किया गया. इससे पहले CSK ने डेवोन कॉनवे को इसी तरह रिटायर्ड आउट किया था.

IPL में रिटायर्ड आउट हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL इतिहास में कई टीमों ने अपने बल्लेबाजों को रिटायर्ड आउट किया है. अब इस लिस्ट में आयुष म्हात्रे का भी नाम जुड़ गया है. इससे पहले साल 2022 में रविचंद्रन अश्विन को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रिटायर्ड आउट किया गया था, जो आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ था. इसके बाद साल 2023 में अथर्व तायडे को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, 2023 में साईं सुदर्शन को मुंबई इंडियंस के खिलाफ, 2025 में तिलक वर्मा को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ और डेवोन कॉनवे को पंजाब किंग्स के खिलाफ रिटायर्ड आउट किया जा चुका है.

आयुष म्हात्रे का प्रदर्शन

अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान CSK के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अभी तक म्हात्रे ने इस सीजन कुल 4 मैच खेले हैं, जिनमें 2 अर्धशतक की मदद से 133 रन बनाए हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 73 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 59 रन बनाए.

दिल्ली बनाम चेन्नई का मैच

मैच की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की. CSK की ओर से संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 115 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों पर 59 रन बनाए. वहीं, शिवम दुबे ने 10 गेंदों पर 20 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 189 रनों पर ढेर हो गई. दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली. उनके अलावा पथुम निसंका ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाए, जबकि आशुतोष राणा ने 10 गेंदों पर 19 रन जोड़े. इसके बावजूद दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

इस गाने को गाते समय रफी साहब के गले से बहने लगा खून, सॉन्ग का नाम सुन फूट पड़ेंगे आंसू; जानें नाम

Song Secrets: मोहम्मद रफी ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी आवाज में कई ऐसे संगीत…

Last Updated: April 12, 2026 12:32:12 IST

Budget Session 2026: BJP का बड़ा एक्शन, सांसदों को सख्त निर्देश, 3 दिन सदन में रहना होगा जरूरी

Budget Session 2026: BJP ने तीन-लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसमें अपने सभी विधायकों…

Last Updated: April 12, 2026 12:31:58 IST

Brother Sister Wedding: भाई से ही करवा देते थे बहन की शादी! ऐसा देश जहां सत्ता हासिल करने के लिए होता था गंदा काम; जानें क्यों

Pharaoh marriage: क्या आपने कभी फराओ के बारे में सुना है. बता दें कि प्राचीन…

Last Updated: April 12, 2026 12:25:51 IST

देश के 12 राज्यों में SIR के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 6.5 करोड़ मतदाताओं ने कभी नहीं किया मतदान

SIR Process: देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो में मतदाता सूची के विशेष…

Last Updated: April 12, 2026 11:58:40 IST

न कोई बीमारी, न चोट… अगर फिर भी शरीर में होता है दर्द? तो सावधान हो जाइए, इस विटामिन की हो सकती कमी

Body Pain Cause: किसी बीमारी या चोट लगने पर शरीर में दर्द होना आम बात…

Last Updated: April 12, 2026 11:37:35 IST