Live TV
Search
Home > क्रिकेट > बाबर आजम ने PSL में काटा बवाल! ठोक डाले 4000 रन, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

बाबर आजम ने PSL में काटा बवाल! ठोक डाले 4000 रन, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शनिवार (11 अप्रैल) को पाकिस्तान सुपर लीग के 19वें मुकाबले में इतिहास रच दिया. पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए बाबर इस टूर्नामेंट में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 11, 2026 18:12:55 IST

Mobile Ads 1x1
Pakistan Super League: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आजम ने शनिवार (11 अप्रैल) को पाकिस्तान सुपर लीग के 19वें मुकाबले में इतिहास रच दिया. पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए बाबर इस टूर्नामेंट में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए. लाहौर कलंदर्स के खिलाफ मैच से पहले बाबर को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 39 रन की जरूरत थी. उन्होंने कराची के नेशनल स्टेडियम में पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर यह खास मुकाम हासिल किया.
 
इस मुकाबले में बाबर ने 40 गेंदों पर 43 रन बनाए और अब उनके नाम 104 मैचों में कुल 4004 रन हो गए हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर फखर ज़मान हैं, जिन्होंने 100 मैचों में 3019 रन बनाए हैं. तीसरे स्थान पर मोहम्मद रिज़वान हैं, जिनके नाम 98 मैचों में 2853 रन दर्ज हैं. रिज़वान कराची किंग्स, लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तान्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं.
 
बाबर के लीग करियर की बात करें तो उन्होंने 36 मैच पेशावर जाल्मी के लिए खेले हैं. इसके अलावा 2016 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए 2 मैच और 2017 से 2022 तक कराची किंग्स के लिए 66 मुकाबले खेले. हालांकि इस मैच में बाबर अपने अर्धशतक से चूक गए. उन्हें 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर उसामा मीर ने आउट कर दिया. आउट होने से पहले बाबर ने दूसरे विकेट के लिए कुसल मेंडिस के साथ 79 गेंदों में 109 रन की अहम साझेदारी की.
 
कुसल मेंडिस ने भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 48 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उनकी इस पारी की बदौलत पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. बाबर आजम का प्रदर्शन कुछ समय से अच्छा नहीं रहा था, लेकिन पीएसएल में वह अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं. देखना होगा कि आगामी मैचों में वह कैसा परफॉर्म करते हैं. 

MORE NEWS