CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान अंपायर और खिलाड़ियों के बीच माहौल गरमा गया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी नीतीश राणा ने अंपायर से तीखी बहस की, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ड्रेसिंग रूम में अपना हेलमेट फेंकते नजर आए. देखें वीडियो...
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में विवाद.
Tristan Stubbs Glove Change Controversy: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 11 अप्रैल (शनिवार) को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से शिकस्त मिली. इस मुकाबले में CSK की ओर से संजू सैमसन ने तूफानी शतक लगाया, जबकि जेमी ओवर्टन ने 4 विकेट चटकाए. इसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स को 3 लगातार हार के बाद पहली जीत मिली. हालांकि इस मैच में चेन्नई की जीत से ज्यादा चर्चा विवाद की हो रही है. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मैच अंपायर के एक फैसले से काफी नाराज दिखाई दिए.
यह मामला ट्रिस्टन स्टब्स के ग्लव्स बदलने की मांग से जुड़ा है. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें अपने भीगे हुए दस्तानों से खेलने में दिक्कत हो रही थी. इसके चलते स्टब्स ने ओवर के बीच में ग्लव्स बदलने की मांग की, लेकिन अंपायर ने खेल में देरी का हवाला देते हुए इनकार कर दिया. इसके थोड़ी ही देर बाद ट्रिस्टन स्टब्स आउट हो गए.
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम 213 रनों के बड़े टारगेट का पीछा कर रही थी. ट्रिस्टन स्टब्स भीगे ग्लव्स के साथ बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते वह जल्दी आउट हो गए. उन्होंने 38 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. ऐसे में अंपायर के फैसले से स्टब्स काफी नाराज दिखे. स्टब्स आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम जाते हुए ही अपना बैट और ग्लव्स फेंकते चले गए. इसके बाद ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद स्टब्स ने गुस्से में अपना हेलमेट भी फेंक दिया.
अंपायर के इस फैसले से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और कोच काफी नाराज दिखाई दिए. इसी दौरान दिल्ली के स्टार खिलाड़ी नीतीश राणा सीधे अंपायर के पास पहुंचे और उनके बीच तीखी बहस हुई. वहां पर दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमंत बदानी भी नजर आए, जो अंपायर से इस फैसले की सफाई मांगते दिखाई दिए.
नियमों के अनुसार, आईपीएल में खेल के समय को लेकर सख्त नियम हैं. इसके तहत कोई भी बल्लेबाज सिर्फ तय ब्रेक जैसे ओवर खत्म होने के बाद या टाइम-आउट होने पर ही ग्लव्स या अन्य उपकरण बदल सकते हैं. ओवर के बीच तभी उपकरण बदले जाते हैं, जब वो टूट गया हो या उसमें खराबी आ गई हो. ऐसे में नियमों के अनुसार, अंपायर का फैसला सही है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम इससे नाखुश है.
मैच की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 56 गेंदों पर नाबाद 115 रनों की पारी खेली. इसके अलावा आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों पर 59 रन बनाए. उनके अलावा शिवम दुबे 20 रनों का योगदान दिया. इसके दम पर चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 213 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में दिल्ली की टीम 189 रन पर ही ढेर हो गई. इससे चेन्नई सुपर किंग्स ने ने 23 रन से मैच अपने नाम कर लिया.
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…