<
Categories: क्रिकेट

CSK vs GT: रनों की बारिश या स्पिन का जादू? चेन्नई की पिच कौन करेगा राज, देखें रिपोर्ट

CSK vs GT Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेपॉक के मैदान पर भिड़ंत होने वाली है. इस मैदान पर आखिरी मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला गया था, जिसमें सीएसके ने जीत हासिल की थी. देखें चेपॉक की पिच रिपोर्ट....

CSK vs GT Pitch Report: 26 अप्रैल को फैंस के एक बार फिर सुपर संडे का रोमांच देखने को मिलेगा. इस दिन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा. यह आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला होगा, जो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. इस मैच में चेन्नई और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम अपना आखिरी मैच बड़े मार्जिन से जीतकर आ रही है.

चेन्नई ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को  103 रनों से हराया था. ऐसे में सीएसके के खिलाड़ियों को कॉन्फिडेंस टॉप लेवल पर होगा. वहीं, दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की जीत एक फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. गुजरात की टीम को पिछले 2 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. आखिरी मैच में गुजरात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि चेन्नई की पिच रिपोर्ट…

चेन्नई की पिच क्या असर दिखाएगी?

सीएसके बनाम जीटी का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा. यह मुकाबला दिन के समय खेला जाएगा, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. ऐतिहासिक रूप से देखें चेपॉक की पिच स्पिन फ्रेंडली मानी जाती है. हालांकि पिछले कुछ समय में इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस मैदान पर चेन्नई ने इस सीजन कुल 3 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 2 बार सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए मैच जीता है.

वहीं, एक बार पंजाब किंग्स ने हार का सामना करना पड़ा था. इस पिच आखिरी मुकाबला चेन्नई और केकेआर के बीच खेला गया था, जिसमें सीएसके ने जीत हासिल की थी. उस मुकाबले में CSK की स्पिन जोड़ी अकील हुसैन और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की थी. ऐसे में चेन्नई बनाम गुजरात के मैच में भी स्पिन को मदद मिल सकती है. यह मुकाबला दिन में खेला जाना है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आंकड़ों की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच अभी तक आईपीएल में कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 4 मुकाबले गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इतने ही मैचों में जीत हासिल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XII

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी

गुजरात टाइटंस: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंग्टन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST