CSK vs RR Weather Forecast: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले पर बारिश का संकट बना हुआ है. सोमवार को गुवाहाटी में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते मैच में बाधा आ सकती है. देखें मौसम रिपोर्ट...
CSK vs RR Weather Forecast: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला 30 मार्च (सोमवार) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा. यह रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इसमें मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग के हाथों में होगी, जिन्हें संजू सैमसन के न होने पर कप्तानी सौंपी गई है. इस मैच में संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा पर सभी की निगाहें होंगी, क्योंकि ये दोनों ही इस सीजन नई जर्सी में दिखाई देंगे. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान रॉयल्स ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है.
वहीं, रविंद्र जडेजा इस साल अपनी पुरानी टीम CSK के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, जिस टीम के लिए वह सालों से खेल रहे थे. इस मुकाबले में CSK फैंस को एमएस धोनी की खूब कमी खलेगी, क्योंकि टीम के सबसे सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी हैं. चोटिल होने के कारण एमएस धोनी (MS Dhoni) इस सीजन के शुरुआती 2 हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं. ऐसे में धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन (Sanju Samson) विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे. इस मुकाबले में CSK और RR के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है, जिसके लिए फैंस बेताब हो रहे हैं. हालांकि इस मुकाबले से पहले मौसम रिपोर्ट सामने आई है, जिसके बाद फैंस को टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, इस मुकाबले में मौसम परेशानी खड़ी कर सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम और पिच का हाल…
गुवाहाटी में CSK और RR के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश रुकावट डाल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को गुवाहाटी में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है. Accuweather के अनुसार, शहर में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने की आशंका है. दिन के समय बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं. इससे उमस (Humidity) बढ़ जाएगी. हालांकि फैंस के लिए राहत की खबर यह है कि शाम के समय बारिश होने की संभावना काफी कम है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे.
बारिश को लेकर आपके मन में सवाल होगा कि अगर मैच रद्द हो जाता है, तो किस टीम का फायदा होगा. बता दें कि अगर बारिश की वजह से मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है या मैच का नतीजा नहीं निकल पाया है, तो दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट मिलेंगे. दोनों टीमों के नेट रन रेट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिहाज से अच्छी मानी जाती है. इस मैदान में लाल मिट्टी की पिच है, जिससे गेंद को अच्छा बाउंस मिलता और गेंद तेजी से ट्रेवल करती है. इससे तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है. हालांकि अगर कोई बल्लेबाज पिच पर थोड़ा समय टिकता है, तो वह अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकता है. इस मुकाबले में टॉस का भी अहम रोल वाला है, क्योंकि रात के समय ओस आने की संभावना है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.
आंकड़ों की बात करें, तो IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. CSK और RR के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 16 मुकाबलों में CSK ने जीत हासिल की है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इसका मतलब है कि दोनों टीमों के बीच लगभग बराबरी का मुकाबला होने वाला है.
Delhi Police action: दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवालों से, रोहिणी जिले में तैनात इन पुलिसकर्मियों…
आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए…
UPPCS का रिजल्ट आने के बाद से रैंक 1 हासिल करने वाली नेहा पांचाल चर्चा…
Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी समेत कई…
इसके बिल के तहत आपको किसी प्रकार की रोक टोक का सामना नहीं करना पड़ेगा.…
Proposal During IPL Match: आईपीएल के दूसरे मैच के दौरान एक MI फैन ने अपनी…