David Warner PSL 2026: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर ओपनर डेविड वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 2026 एडिशन में कराची किंग्स को रिप्रेजेंट करेंगे. न्यू साउथ वेल्स के 39 साल के लेफ्ट-हैंडर वॉर्नर पाकिस्तान आ गए हैं और बुधवार, 25 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में PSL कैप्टन्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. मीडिया से बातचीत के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा वाकया हुआ, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी. डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अनप्रोफेशनल व्यवहार से नाराज थे.जब वॉर्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे, तब शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिज़वान और सऊद शकील बातचीत में लगे हुए थे, जिससे वॉर्नर को गुस्सा आ गया.
सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में वॉर्नर खुलेआम इन खिलाड़ियों को टोकते और उन्हें “स्कूल के बच्चे” कहते हुए दिख रहे हैं. वॉर्नर शाहीन और दूसरे कप्तानों से इतने गुस्सा हो गए कि उन्होंने उनकी बात बीच में ही रोक दी और उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया.
हमारे बीच कुछ स्कूल के बच्चे बैठे हैं-डेविड वॉर्नर
दरअसल, जब वॉर्नर जवाब दे रहे थे, तब शाहीन अफरीदी अपने साथी कप्तानों सऊद शकील, रिजवान और मार्नस लाबुशेन से बातचीत कर रहे थे. वॉर्नर ने सीधे पाकिस्तान के ODI कप्तान शाहीन पर निशाना साधा और उन्हें तमीज़ सिखाई. अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए डेविड वॉर्नर ने तीखे अंदाज़ में कहा, “क्या दिक्कत है, जेंटलमैन? मुझे माफ़ करना, लेकिन ऐसा लगता है कि हमारे बीच कुछ स्कूल के बच्चे बैठे हैं.”
🗣️ “What’s wrong gentlemen? Sorry we’ve got some school kids here”
– David Warner on guys being unprofessional at the captains day press conference pic.twitter.com/gJRDtTAw8t
— Usman (@jamilmusman_) March 25, 2026
कराची किंग्स की कप्तानी करेंगे वॉर्नर
डेविड वॉर्नर PSL 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने पिछले साल यानी 2025 में लीग में डेब्यू किया था और 11 मैचों में 368 रन बनाए थे. उनकी कप्तानी में कराची पिछले सीजन में तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन एलिमिनेटर में लाहौर कलंदर्स से हार गई थी. PSL 2026 के लिए कराची किंग्स की टीम में एडम ज़म्पा, सलमान अली आगा, मोईन अली, हसन अली, खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी और इहसानुल्लाह जैसे कई जाने-माने नाम शामिल हैं.
पाकिस्तान के T20I कप्तान सलमान अली आगा को लीग की पहली नीलामी में PKR 5.85 करोड़ में साइन किया गया था. पहले लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड से जुड़े रहे सलमान ने 36 PSL मैचों में 730 रन बनाए हैं और चार विकेट लिए हैं.
PSL 2026 के लिए कराची किंग्स की टीम: डेविड वार्नर (कप्तान), आकिब इलियास, आजम खान (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, मुहम्मद वसीम, साद बेग, सलमान आगा, मोईन अली, खुशदिल शाह, शाहिद अजीज, अब्बास अफरीदी, हसन अली, इहसानुल्लाह, खुजैमा तनवीर, मीर हमजा, मोहम्मद हमजा, एडम ज़म्पा, रिजवानुल्लाह