DC vs RCB Live Streaming: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, समय और संभावित प्लेइंग XI की पूरी जानकारी यहां पढ़ें. देखें कौन पड़ेगा किस पर भारी.
DC और RCB के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, समय की पूरी जानकारी
DC vs RCB Live Streaming: पंजाब किंग्स के हाथों मिली करारी हार को भुलाकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब वापसी की तैयारी में है. सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान टीम का सामना पॉइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा. पिछले मैच में दिल्ली ने केएल राहुल की नाबाद 152 रनों की तूफानी पारी के दम पर 264 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था. लेकिन खराब गेंदबाजी के चलते पंजाब ने 6 गेंद शेष रहते ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया. IPL 2026 में दिल्ली की 5 मैचों में यह चौथी हार थी.
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कब और कहां होगा?
IPL 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली और बेंगलुरु के बीच सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
यह मैच शाम 07:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का समय शाम 07:00 बजे तय किया गया है.
आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
DC संभावित XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर : आशुतोष शर्मा
RCB संभावित XI: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम.
इम्पैक्ट प्लेयर : सुयश शर्मा
Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…
Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…
Nvidia CEO: फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, $4 ट्रिलियन की चिप कंपनी Nvidia…
Gold Price 16 November 2026: दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव…
Watch Video: हाईवे पर चलती बाइक पर कपल का Liplock करते वीडियो वायरल हो रहा…
Kannauj Double Murder Case: 4 नवंबर की रात गुरसहायगंज कस्बे में एक जर्जर PHC बिल्डिंग…