DC vs RCB Live Streaming: पंजाब किंग्स के हाथों मिली करारी हार को भुलाकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब वापसी की तैयारी में है. सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान टीम का सामना पॉइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा. पिछले मैच में दिल्ली ने केएल राहुल की नाबाद 152 रनों की तूफानी पारी के दम पर 264 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था. लेकिन खराब गेंदबाजी के चलते पंजाब ने 6 गेंद शेष रहते ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया. IPL 2026 में दिल्ली की 5 मैचों में यह चौथी हार थी.
DC vs RCB: मैच से जुड़ी हर जानकारी
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कब और कहां होगा?
IPL 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली और बेंगलुरु के बीच सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
यह मैच शाम 07:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का समय शाम 07:00 बजे तय किया गया है.
भारत में मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां देखें?
आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
DC संभावित XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर : आशुतोष शर्मा
RCB संभावित XI: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम.
इम्पैक्ट प्लेयर : सुयश शर्मा