DC vs RR weather Forecast: जयपुर में राजस्थान और दिल्ली की भिड़ंत. क्या रनों की बारिश होगी या पिच दिखाएगी अपना असली रंग? मैच से पहले जानें जयपुर के मौसम और पिच का पूरा मिजाज.
DC vs RR weather Forecast: पंजाब किंग्स को सीजन की पहली हार का स्वाद चखाने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज राजस्थान रॉयल्स आज अपने घर यानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. जहां एक ओर राजस्थान अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी वहीं दिल्ली कैपिटल्स पिछले मैच में मिली करारी शिकस्त के सदमे से उबरकर वापसी की कोशिश करेगी.
अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 223 रनों के विशाल लक्ष्य को 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था. हालांकि इस शानदार जीत के साथ एक विवाद भी जुड़ गया, कप्तान रियान पराग का मैदान पर ‘वेपिंग’ करना चर्चा का विषय बना हुआ है. बावजूद इसके, 9 मैचों में 6 जीत के साथ रॉयल्स ने टॉप-4 में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के लिए हालात फिलहाल ठीक नहीं हैं. पिछले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें उनके घर में ही महज 75 रनों पर ढेर कर दिया था. 9 विकेट की उस हार ने टीम के मनोबल को तगड़ी चोट पहुंचाई है.
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम ने अब तक 8 में से केवल 3 मैच जीते हैं और 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. पॉइंट्स टेबल के निचले हिस्से में फंसी दिल्ली के लिए अब हर मैच ‘करो या मरो’ जैसा है. टीम को उम्मीद होगी कि मिचेल स्टार्क की वापसी से गेंदबाजी में वो धार लौटेगी जिसकी उन्हें सख्त जरूरत है.
आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा बराबरी का रहा है.
सवाई मानसिंह स्टेडियम को आमतौर पर संतुलित पिच माना जाता है, लेकिन IPL 2026 में यहाँ का मिजाज बदला हुआ है। इस सीजन के पहले ही मैच में हैदराबाद ने 229 रनों का पीछा आसानी से कर लिया था। साफ है कि बल्लेबाजों के लिए यहाँ रनों का अंबार लगाना आसान होगा और गेंदबाजों को अपनी लाइन-लेंथ पर बहुत ज्यादा ध्यान देना होगा. जयपुर में आज आसमान थोड़ा बादल वाला रहेगा, लेकिन बारिश की गुंजाइश न के बराबर (सिर्फ 1%) है। तापमान 31.6˚C के आसपास रहेगा, जो खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, यश राज पुनिया
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, काइल जैमिसन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मिचेल स्टार्क
Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…
काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…
US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…