LSG vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में अक्षर पटेल और ऋषभ पंत आमने-सामने हैं. देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11...
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग XI.
LSG vs DC Playing XI: आईपीएल 2026 का 5वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अक्षर पटेल ने होम ग्राउंड वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. अक्षर पटेल ने कहा शुरुआती 6 ओवरों में विकेट से काफी मदद मिलने की संभावना है. उन्होंने बताया कि उनकी टीम में 4 विदेशी खिलाड़ी पथुम निसंका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी और ट्रिस्टन स्टब्स शामिल हैं. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि उनकी टीम में मिचेश मार्श, निकोलस पूरन, एडन मार्करम और ऑनरिक नॉर्ख्या को शामिल किया गया है. भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस साल LSG की जर्सी में मैदान पर वापसी कर रहे हैं. पिछले सीजन मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे. वहीं, अर्जुन तेंदुलकर को पहले मुकाबले में मौका नहीं मिला है.
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडन मार्करम निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, ऑनरिक नॉर्ख्या और प्रिंस यादव. (इम्पैक्ट सब: दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी)
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश चौधरी. (इम्पैक्ट सब: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर)
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 3 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत हासिल की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, अगर पिछले 5 मैचों की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स मे 4 बार जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ ने सिर्फ 1 मुकाबला जीता है. IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 बार लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था.
पिच की बात करें, तो लखनऊ के एकाना स्टेडियम की पिच अक्सर धीमी मानी जाती है. हालांकि पिछले साल इस मैदान की पिच में थोड़ा सुधार किया गया था, जिससे इस सीजन हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. इस मैदान पर बल्लेबाजों को रन बनाने में थोड़ी मुश्किल होती है, जबकि स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस मैदान पर आमतौर पर छोटे स्कोर देखने को मिलते हैं. एकाना की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 के आसपास है, जबकि दूसरी पारी में टारगेट चेज करने काफी मुश्किल होता है.
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…
बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…