<
Categories: मनोरंजन

‘दादा’ की बायोपिक की शुरू हुई शूटिंग, राजकुमार राव ने साझा की जानकारी; क्या होगा फिल्म का नाम?

Rajkummar Rao: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक बन रही है. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसकी जानकारी खुद राजकुमार राव ने दी है.

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. यह फिल्म क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित होगी. इस फिल्म को लेकर कई दिनों से अटकलें लग रही थीं. अब अभिनेता ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा कर दी है. 

क्या होगा फिल्म का नाम?

राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग का क्लैप बोर्ड शेयर किया है. इसमें फिल्म का नाम ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ लिखा है. यह फिल्म पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली पर आधारित होगी. आपको बता दें कि गांगुली को प्यार से लोग दादा कहते हैं. इस पोस्ट को साझा करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, ‘और शुरुआत हो गई. सिर्फ और सिर्फ दादा.’ इसके साथ ही एक्टर ने सौरव गांगुली, फिल्म के मेकर्स को टैग किया है.

फिल्म के बारे में

आगामी फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं. राजकुमार राव के अलावा फिल्म के अन्य स्टारकास्ट का नाम अभी सामने नहीं आया है. विक्रमादित्य और राजकुमार ने इससे पहले ‘ट्रैप्ड’ (2017) में साथ काम किया था, जिसे समीक्षकों ने खूब सराहा था. 

राजकुमार राव का वर्कफ्रंट

राजकुमार राव को आखिरी बार ‘मालिक’ में देखा गया था. वहीं आगामी फिल्म की बात करें, तो फिल्म ‘टोस्टर’ 15 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इसमें सान्या मल्होत्रा ​​भी मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा अभिनेता की एक और फिल्म भी आने वाली है,  जो उज्ज्वल निकम की बायोपिक है. इस फिल्म के लिए बीते दिन अभिनेता बदले लुक में नजर आए थे. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST