CSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना चौथा मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस चेन्नई की टीम में वापसी कर सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026.
CSK vs DC: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अभी तक अपनी जीत हासिल नहीं कर पाई है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम ने मौजूदा सीजन में 3 मैच खेले हैं, जिनमें से सभी मुकाबलों में हार का सामना किया है. पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार मिली थी, जिसके बाद दूसरे मैच में पंजाब किंग्स और तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना किया. अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक फिर मैदान पर उतरने जा रही है. 11 अप्रैल को चेन्नई का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा, जो इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं. इस मुकाबले में चेन्नई की टीम में साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) वापसी कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, डेवाल्ड ब्रेविस स्ट्रेन से रिकवर कर चुके हैं. वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मैच में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. ब्रेविस के आने से चेन्नई की टीम में मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी.
CSK की टीम आईपीएल 2026 में शुरुआत से इंजरी संकट से जूझ रही है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी चोटिल होने की वजह से अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एमएस धोनी के न होने की वजह से CSK की टीम लगातार 3 हार की हैट्रिक लगा चुकी है. ऐसे में उनकी वापसी टीम के लिए काफी जरूरी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एमएस धोनी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं. माना जा रहा है कि धोनी के आने से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटेगी.
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सलामी बल्लेबाज आईपीएल 2026 में बिल्कुल बेरंग नजर आए हैं. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पिछले 3 मैचों से CSK के लिए ओपनिंग कर रहे हैं, लेकिन फ्लॉप साबित रहे हैं. संजू सैमसन ने 3 पारियों में सिर्फ 22 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 115.79 का ही रहा है. वहीं, गायकवाड़ ने 3 मैचों में सिर्फ 41 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 28 रन रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी भी इस सीजन काफी कमजोर दिखाई पड़ी है. मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन और खलील अहमद अभी तक 3 मैचों में काफी महंगे साबित रहे हैं. उनके अलावा स्पिनर नूर अहमद भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं.
Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पैपराजी ने…
Banke Bihari Temple New Rules: VIPs के साथ आने वाले निजी गार्डों के प्रवेश पर…
Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह…
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां…
RK Singh: आर.के. सिंह जिन्हें देश की नौकरशाही और राजनीति, दोनों क्षेत्रों में व्यापक अनुभव…