<
Categories: क्रिकेट

Cocaine लेते पकड़ा गया पूर्व गेंदबाज, 2 साल तक नहीं खेलेगा, क्रिकेट बोर्ड ने लगाया बैन

Cricketer Found Cocaine Addicted: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डाउग ब्रेसवेल (Doug Bracewell) को काउंटी क्रिकेट से दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया है. यह फैसला इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट नियामक ने लिया, क्योंकि वह दूसरी बार कोकीन के सेवन में दोषी पाए गए.

Cricketer Found Cocaine Addicted: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डाउग ब्रेसवैल (Doug Bracewell) को काउंटी क्रिकेट से दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया है. यह फैसला इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट नियामक ने लिया, क्योंकि वह दूसरी बार कोकीन के सेवन में दोषी पाए गए. यह मामला सितंबर में खेले गए एक मैच से जुड़ा है, जहां 25 सितंबर को उनका नमूना लिया गया था. यह मुकाबला एसेक्स और सोमरसेट के बीच खेला गया था.
बाद में लंदन की वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच के दौरान कोकीन और उससे जुड़े तत्व की पुष्टि हुई, जो मैच के दौरान प्रतिबंधित माने जाते हैं. ब्रेसवेल के पास इस पदार्थ के इस्तेमाल की कोई चिकित्सीय अनुमति नहीं थी. उन्होंने खुद माना कि उन्होंने 24 सितंबर की रात और 25 सितंबर की सुबह कोकीन लिया था, जो नियमों का उल्लंघन है. उन पर प्रतिबंधित पदार्थ के उपयोग और उसकी मौजूदगी दोनों के आरोप लगे थे.

ब्रेसवैल ने स्वीकार किया गुनाह

हालांकि यह साफ हुआ कि इसका इस्तेमाल प्रदर्शन बढ़ाने के लिए नहीं किया गया था, इसलिए नियमों के तहत उन्हें दो साल का बैन दिया गया. ब्रेसवेल ने इस सजा को स्वीकार कर लिया, जिसके चलते इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई. यह प्रतिबंध 24 नवंबर से लागू माना गया है और 23 नवंबर 2027 तक जारी रहेगा. इस दौरान उनके सभी मैचों के नतीजे भी रद्द कर दिए गए हैं. एसेक्स टीम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

69 मैच खेल चुके हैं ब्रैसवेल

ब्रेसवेल ने 2011 से 2023 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 69 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और दिसंबर में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इसके बावजूद यह प्रतिबंध लागू रहेगा, जिसके कारण वह तय अवधि तक किसी भी आधिकारिक क्रिकेट गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. ब्रेसवेल के लिए बेशक यह एक झटके की तरह है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST