<
Categories: क्रिकेट

कौन हैं भारत के पूर्व क्रिकेटर, जिनपर नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने का लगा आरोप? हुए गिरफ्तार

Jacob Martin Arrested: क्रिकेटर जैकब मार्टिन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. अकोटा पुलिस ने उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Jacob Martin Arrested Drunk Driving Case: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और वडोदरा के जाने-माने क्रिकेटर जैकब मार्टिन (Jacob Martin) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. अकोटा पुलिस ने उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. नशे की हालत में जैकब गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाए और दूसरी गाड़ियों से उनकी टक्कर हो गई.  ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, जैकब मार्टिन अकोटा डांडिया बाजार ब्रिज पर MG हेक्टर कार चला रहे थे. नशे की वजह से उन्होंने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया और दो-तीन दूसरी कारों से टकरा गए. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर अकोटा पुलिस मौके पर पहुंची और पुष्टि की कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे. इसके बाद अकोटा पुलिस ने जैकब मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया. जैकब मार्टिन वडोदरा में एक जाना-माना नाम हैं और शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी से शहर में हलचल मच गई है.

क्रिकेटर जैकब मार्टिन का करियर

53 साल के जैकब मार्टिन ने 1999 से 2001 के बीच भारतीय टीम के लिए 10 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. 8 पारियों में, एक बार नॉट आउट रहते हुए, उन्होंने 158 रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर 39 था. हालांकि उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर ज़्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा नाम थे. मार्टिन ने बड़ौदा और असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेला.

कुल 138 फर्स्ट-क्लास मैचों में, उन्होंने 23 शतक और 47 अर्धशतकों की मदद से 9,192 रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर 271 था। 101 लिस्ट ए मैचों में, उन्होंने 3 शतक और 20 अर्धशतकों की मदद से 2,948 रन बनाए. उन्होंने 2007 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S
Tags: Jacob Martin

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST